फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Raids in search of suspended constable in Kydganj massacre, teams sent to Lucknow, Kanpur and Varanasi

प्रयागराज : कीडगंज हत्याकांड में निलंबित सिपाही की तलाश में छापे, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी भेजी गईं टीमें 

Sat, 01 Jan 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 11:02 PM IST
सार

कीडगंज में चाट की दुकान चलाने वाले संदीप व उनके भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन पर बृहस्पतिवार शाम फायरिंग की गई थी, जिसमें दोनों दोनों भाइयों समेत दुकान पर खड़े ग्राहक रामजी और राहगीर नारायण तिवारी भी जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Raids in search of suspended constable in Kydganj massacre, teams sent to Lucknow, Kanpur and Varanasi
Prayagraj News : आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कीडगंज में चार लोगों को गोली मारने वाले निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय की तलाश में पुलिस ने शनिवार को ताबड़तोड़ दबिश दीं। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लखनऊ, वाराणसी और कानपुर भेजा गया। विमलेश के कुछ विभागीय साथियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसका मोबाइल लगातार बंद है। घर वालों समेत तमाम करीबियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


कीडगंज में चाट की दुकान चलाने वाले संदीप व उनके भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन पर बृहस्पतिवार शाम फायरिंग की गई थी, जिसमें दोनों दोनों भाइयों समेत दुकान पर खड़े ग्राहक रामजी और राहगीर नारायण तिवारी भी जख्मी हो गए थे। राजन के माथे पर गोली लगी थी। इलाज के दौरान देर रात राजन की सांसें थम गईं। वहीं दूसरी ओर विधायक के बहनोई संजय गुप्ता के बहनोई संदीप को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। आरोपी सिपाही विमलेश पांडेय तथा अन्य आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने कई जगह दबिश दीं। उसके करीबी रिश्तेदारों को पकड़कर विमलेश के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

रिश्तेदारों के यहां भी दबिश
विमलेश के कुछ विभागीय साथियों जिनके साथ उसका उठना बैठना था, उन्हें भी शनिवार को बुलाकर पूछताछ की गई। विमलेश और उसके ठिकानों के बारे में पूछा गया। पुलिस की तीन टीमें लखनऊ, कानपुर और वाराणसी भी भेजी गईं हैं। पुलिस को करीबियों से पूछताछ में पता चला है कि वह रिश्तेदारों या दोस्तों के यहां छिप सकता है। विमलेश के अलावा अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। किसी एक के भी पकड़े जाने के बाद विमलेश के पकड़े जाने की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि मौके से सभी साथ में ही फरार हुए थे। 

विधायक के बहनोई की हालत गंभीर 
विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य दोनों घायलों की हालत ठीक है। आरोपी के घर और संदीप के घर पर शनिवार को भी पुलिस तैनात रही। 

आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। आरोपियों के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। -संतलाल सरोज, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed