फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Video of police officer assaulting women goes viral on social media

Prayagraj Police : महिलाओं के साथ दरोगा की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 16 May 2022 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 May 2022 01:20 AM IST
सार

बीते 11 मई को थाना क्षेत्र शंकरगढ़ के देवरा गांव में राजस्व व पुलिस टीम देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने गई थी। इस दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर पुरुष व महिलाओं द्वारा हमला किया गया था। हमले में एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई थी तथा एक महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी की गई थी।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Video of police officer assaulting women goes viral on social media
Prayagraj News : दरोगा के द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

थाना क्षेत्र के देवरा गांव में बीते 11 मई को अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर महिलाओं व पुरुषों द्वारा मारपीट की घटना के मामले में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि इस दौरान पहुंचे दरोगा द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई है। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि वीडियो में पूर्ण सत्यता को छिपाया गया है। 

विज्ञापन



बता दें कि बीते 11 मई को थाना क्षेत्र शंकरगढ़ के देवरा गांव में राजस्व व पुलिस टीम देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने गई थी। इस दौरान राजस्व व पुलिस टीम पर पुरुष व महिलाओं द्वारा हमला किया गया था। हमले में एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई थी तथा एक महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी की गई थी।

विज्ञापन

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय


मामले में राजस्व निरीक्षक प्राची केसरवानी की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसमें कुछ लोगों को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रविवार को मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि दरोगा द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई है। यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


वीडिया वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, इसमें बताया गया कि उक्त वीडियो में पूरे तथ्य न दिखाकर इसे वायरल किया गया है। मामले में एसओ शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा बदतमीजी की जा रही थी। पुलिस कर्मियों पर उनके द्वारा हमला किया जा रहा था। जिसपर पुलिस द्वारा छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मारपीट जैसे कोई घटना नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed