{"_id":"5f57e65d8ebc3e54a8214f7a","slug":"prayagraj-plating-made-in-10-bighas-in-kareli-at-the-behest-of-atik-also-demolished-allahabad-news-ald285774823","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अतीक के इशारे पर करेली में 10 बीघे में कराई गई प्लाटिंग भी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अतीक के इशारे पर करेली में 10 बीघे में कराई गई प्लाटिंग भी ध्वस्त
Wed, 09 Sep 2020 10:23 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
अतीक की बेनामी संपत्तियां एक ही दिन में एक साथ होंगी सीज
- फोटो : File
अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक की बेनामी संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। शहर में दो जगह होटल और भवन ध्वस्त किए जाए के बाद मंगलवार को अतीक के करीबी के नाम पर करीब 10 बीघे क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग बुलडोजर चलाकर उजाड़ दी गई। यहां अवैध प्लाटिंग के लिए कराए गए निर्माण और चदारदीवारी को ध्वस्त करा दिया गया।
असाद अहमद पुत्र आफाक निवासी चकिया और एनुद्दीनपुर के जुम्मन के तीन पुत्रों कल्लू, बाबू व इसरार की ओर से आराजी संख्या -340, 341 पर की गई अवैध प्लाटिंग मंडलवार को पीडीए ने ध्वस्त करा दी। इसमें चहारदीवारी के अलावा कई अवैध निर्माण भी कराए गए थे। अतीक की बेनामी संपत्तियां खंगालने के क्रम में जब इस प्लाटिंग के बारे में पीडीए को जानकारी मिली।
पूर्व सांसद अतीक के इशारे पर करीब 10 बीघा में बाजूपुर व एनुद्दीनपुर में प्लाटिंग कराए जाने की जानकारी के बाद पीडीए के विशेष कार्याधिकारी आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में जोन -2, उप जोन-2बी के तहत अवैध प्लाटिंग उजाड़ने की कार्रवाई की गई। पीडीए के अफसरों ने बताया कि असाद ने प्लाटिंग के बीच सरकारी नाले को भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर मुकदमा भी चलाया जाएगा। घंटों चली इस कार्रवाई को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट अजय नारायण सिंह, क्षेत्रीय अवर अभियंता एके सिंह के अलावा करेली पुलिस व पीडीए प्रवर्तन दल के भी अधिकारी शामिल थे।