फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Pigeons flying with the rising sun

प्रयागराजः चढ़ते सूरज के साथ उड़ते गए कबूतर

Fri, 26 Apr 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Pigeons flying with the rising sun
कबूतर - फोटो : AmarUjala
‘कबूतर की वफादारी पर शक नहीं करना, वह तो घर को इसी मीनार से पहचानते हैं’, कहने वाले मुनव्वर राना का बात सौ फीसदी सच निकली। ‘आजाद क्लब पीजियन फ्लाइंग टूर्नामेंट’ की पहल पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई बीसवीं कबूतरबाजी प्रतियोगिता के तहत कबूतरबाजों ने अपने कबूतरों के जरिए कमाल का करिश्मा दिखाया।
विज्ञापन


पहले राउंड में शहर की अलग-अलग जगहों से कुल 68 टीमों के कबूतरों ने उड़ान भरी। प्रतियोगिता में गोरे लाल नैनी और बिंदोस मीरापुर के कबूतरों ने दो बजे तक आकाश में उड़ान जारी रखी और विजेता बने। दूसरे राउंड मे आधी यानी 34 टीमों ने जगह बनाई। इस दौरान आलम मिनहाजपुर, गुड्डू रंग सेवईंमंडी और पप्पू नखासकोहना ने बतौर सेक्टर इंचार्ज प्रतियोगिता पर कड़ी निगरानी बनाए रखी। प्रतियोगिता को  लेकर कबूतरबाजों के बीच खासा जुनून दिख्रा। संयोजक मुन्नू भाई के मुताबिक फाइनल राउंड तीन मई को होगा। विजेता टीमों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


कबूतरबाजी प्रतियोगिता सुबह 5.30 बजे शुरू हुई। शर्तों के मुताबिक कबूतरों की उड़ान साढे़ चार घंटे की रही। जो कबूतर उड़ान पूरी करके ‘दस के पार’ यानी दस बजे के बाद लौटा, उसे ही गिनती में शामिल किया गया। दस बजे के बाद उड़ने वाले घंटों के आधार पर ही जीत-हार का फैसला किया गया। वहीं दस बजे से पहले लौटने वालों की गिनती नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शमिल होने वाले कबूतरों को खास खुराक दी गई। उनके दाने यानी ‘करकल’ में चना, मटर, गेहूं, बाजरा, जौ, जोन्हरी, सरसों आदि शामिल रहा तो उड़ान के वक्त खाने में दूध, रोटी और मेवा भी खिलाया गया।

ऊंची उड़ान भरने वाले कबूतरों में गिरहबाज या कलाबाज कबूतर के अतिरिक्त सिर पर फूल वाला फुलसिरा, काला वाला कलसिरा, लाल वाला ललसिरा, काली दुम वाला कलदुमा और हरे वाला सब्ज तथा सफेद वाला नेखा कबूतर शामिल रहा।


प्रतियोगिता में मुंडेरा, नेवादा से लेकर दारागंज, झूंसी और नैनी से लेकर बेली,तेलियरगंज तक की टीमें शामिल हुईं तो खेल भावना के साथ कीडगंज के गुदून लाल, नैनी के गोरेलाल, सत्ती चौरा के गोपाल पंडा से लेकर बेली मे मम्मद, चकिया केसलमान, शाहगंज के अंसार तक सभी पूरे जोश खरोश के साथ जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed