फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: People of the city will now be able to know easily where to get good food, hotel-restaurant will be rated

प्रयागराज : शहर के लोग अब आसानी से जान सकेंगे कहां मिलता है अच्छा खाना, होटल-रेस्टोरेंट की होगी रेटिंग

Sun, 05 Dec 2021 04:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 04:54 AM IST
सार

खाद्य पदार्थों का सेहत पर क्या असर होगा इसका भी विवरण अपलोड किया जाएगा। पहले चरण में 100 प्रतिष्ठानों की रेटिंग का निर्णय लिया गया है। इनमें से आठ का मूल्यांकन हो चुका है।
 

विज्ञापन
Prayagraj: People of the city will now be able to know easily where to get good food, hotel-restaurant will be rated
रेस्तरां

विस्तार

शहर में शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन एवं नाश्ता कहां मिलता है इसके लिए बहुत भटकने की जरूरत नहीं होगी। एफएसएसएआई की वेबसाइट पर पूरी जानकारी होगी। संस्थान की ओर से होटल, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों के मूल्यांकन के साथ रेटिंग की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


इसके तहत होटल-रेस्टोरेंट में मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, गुणवत्ता समेत डिटेल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। खाद्य पदार्थों का सेहत पर क्या असर होगा इसका भी विवरण अपलोड किया जाएगा। पहले चरण में 100 प्रतिष्ठानों की रेटिंग का निर्णय लिया गया है। इनमें से आठ का मूल्यांकन हो चुका है।

विज्ञापन

तीन चरणों की जांच के बाद मिलेगी रेटिंग

खाद्य वस्तुओं से जुड़े प्रतिष्ठानों की रेटिंग तीन चरणों की जांच के आधार पर की जाएगी। पहले होटल, रेस्टोरेंट संचालक पूरा विवरण एफएसएसएआई की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। थर्ड पार्टी एजेंसी पूरे विवरण की जांच और मूल्यांकन करेगी। थर्ड एजेंसी की मूल्यांकन का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग निरीक्षण एवं सत्यापन करेगा। फिर रेटिंग तय कर पूरा विवरण वेबसाइट के पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा।

शिक्षण संस्थानों,  जेल की कैंटीन पर भी होगी नजर

शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, जेल आदि की कैंटीन पर भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की नियमित निगरानी होगी। चिह्नित स्थानों पर फ्रेश एंड हेल्दी कैंटीन की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत पहले चरण में जेल, स्वरूपनारी अस्पताल के अलावा कुछ बड़े शिक्षण संस्थानों को चिह्नित किया गया है। इन संस्थानों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed