{"_id":"61eb03ed79534203040e023b","slug":"prayagraj-part-of-school-collapsed-in-bamhrauli-two-laborers-buried","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बम्हरौली में गिरा स्कूल का हिस्सा, दो मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बम्हरौली में गिरा स्कूल का हिस्सा, दो मजदूर दबे
Sat, 22 Jan 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:35 AM IST
सार
स्कूल भवन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए प्रधानाचार्य समेत स्टाफ के तमाम लोगों ने प्रधानपति से काम रोकने की गुजारिश की, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहा। जेसीबी लगाए जाने के कारण शुक्रवार सुबह स्कूल का एक हिस्सा ढह गया और दो मजदूर मलबे में दब गए।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बम्हरौली के असरौली गांव में तिवारी का तालाब के पास सड़क बनवाने के दौरान शुक्रवार सुबह भारती बालिका विद्यालय का एक हिस्सा गिर गया। मौके पर मौजूद दो मजदूर दब गए उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल के बगल वाले गांव से सड़क निकाली जा रही है। स्कूल टीले पर था।
विज्ञापन
स्कूल भवन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए प्रधानाचार्य समेत स्टाफ के तमाम लोगों ने प्रधानपति से काम रोकने की गुजारिश की, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहा। जेसीबी लगाए जाने के कारण शुक्रवार सुबह स्कूल का एक हिस्सा ढह गया और दो मजदूर मलबे में दब गए। हालांकि बाद में नुकसान की भरपाई को लेकर प्रबंधन और प्रधानपति के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन