फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Outrage over continuous killings, SP attacks government

प्रयागराज: लगातार हत्याओं से नाराजगी, सपा का सरकार पर हमला

Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
सार

  • रेवती रमण ने सूबे में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया तो जिला इकाई ने आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
Prayagraj: Outrage over continuous killings, SP attacks government
प्रदेश में बढ़ती हत्याओं को लेकर सपा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिले में हत्या की लगातार घटनाओं से लोगों में नाराजगी है तो इसे लेकर राजनीति भी गरमा गई है। सरकार पर हमला बोलते हुए सपा नेताओं ने हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने कौंधियारा के कठौली कंचनवा गांव के सोनू यादव की हत्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसपी यमुनापार से वार्ता कर हत्या में शामिल लोगों को कठोर सजा दिलाने की बात कही। विधायक उज्जवल रमण सिंह ने भी एसडीएम से वार्ता की। सांसद के  प्रतिनिधि राजेश्वर पांडेय, सपा के जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, शिव यादव आदि ने गांव जाकर पीड़ित परिवार को हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। नेताओं ने लगातार हत्याओं को लेकर प्रदेश की सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में नेताओं ने आईजी केपी सिंह से मुलाकात कर हत्या की लगातार घटनाओं पर नाराजगी जताई। नेताओं का कहना था कि 48 घंटे में आठ हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उनका कहना था कि इन हत्याओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सपा नेताओं ने कौंधियारा के सोनू यादव के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की। आईजी से मिलने वालों में एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, राममिलन यादव, गुलाब यादव, दान बहादुर मधुर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षा मित्रों को सपा ने बनाया मुद्दा

वित्तविहीन शिक्षकों और शिक्षा मित्रों की नियुक्ति का मामला आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। सपा ने शिक्षक सभा की अगुवाई में इसकी रणनीति बना ली है। इसके लिए संगठन में फेरबदल के अलावा 10 अगस्त को वैचारिक गोष्ठी की घोषणा की गई है। प्रयागराज में होने वाली इस गोष्ठी में इन दो मुद्दों के साथ भाजपा के खिलाफ अभियान का खाका तैयार किया जाएगा।



प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव का कहना है कि भाजपा सरकार में शिक्षकों का हित प्रभावित हुआ है। विधानसभा चुनाव में इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने संगठन में फेरबदल किया है। मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि सुरेश यादव को शिक्षक सभा जिला एवं राम चंद्र पटेल को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष यादव, एसपी श्रीवास्तव को प्रदेश कमेटी में जगह दी गई है। वहीं उदय राज यादव मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed