फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: One also tried with racial equation tools

प्रयागराजः जातीय समीकरण साधने के साथ एका की भी कोशिश

Tue, 23 Apr 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: One also tried with racial equation tools
loksabha chunav - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद और फूलपुर दोनों ही सीट पर सपा उम्मीदवारों की ओर से सोमवार को अचानक नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, दोनों ही उम्मीदवार मंगलवार को फिर नामांकन करेंगे। इलाहाबाद से पार्टी उम्मीदवार राजेंद्र प्रताप सिंह और फूलपुर के पंधारी यादव की ओर से मंगलवार को नामांकन की घोषणा की गई थी। नामांकन से पहले रोड शो और सभा की भी घोषणा की गई थी लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली। इसके अलावा आखिरी दिन नामांकन करने में चूक की भी आशंका थी। इसलिए सोमवार को ही अचानक नामांकन करने का निर्णय लिया गया। पंधारी यादव ने सुबह 11 बजे ही दो सेट में पर्चा दाखिल किया। वहीं राजेंद्र ने एक सेट में नामांकन किया। मंगलवार को पंधारी दो तथा राजेंद्र तीन सेट में दोबारा नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


प्रस्तावकों के माध्यम से जातीय समीकरण को साधने के साथ पार्टी में एका दिखाने की भी कोशिश की गई है। सांसद नागेंद्र सिंह पटेल और एमएलसी वासुदेव यादव पंधारी के प्रस्तावक रहे। नामांकन के दौरान वासुदेव की पुत्री निधि यादव, प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव भी कक्ष में मौजूद रहे। इनके माध्यम से पार्टी ने अपने परंपरागत वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। इसके अलावा टिकट कटने की वजह से नागेंद्र की भूमिका को लेकर कई तरह की चर्चा रही। वासुदेव यादव तथा उनकी पुत्री निधि यादव भी फूलपुर से दावेदारों में शामिल रहीं। निधि ने बतौर निर्दलीय फार्म भी ले लिया था। इस लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं। ऐसे में नागेंद्र के अलावा वासुदेव को प्रस्तावक बनाकर पार्टी ने किसी तरह के भितरघात को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद और फूलपुर के सपा उम्मीदवारों के समर्थन में महागठबंधन की ओर से मंगलवार को प्रस्तावित रोड शो और सभा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। महागठबंधन की ओर से अब 25 अप्रैल को रोड शो और सभा की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की ओर से मंगलवार को दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इससे पहले रोड शो और सभा की अनुमति मांगी गई थी लेकिन समय रहते इसके लिए आवेदन न किए जाने की वजह से इसकी अनुमति नहीं मिली। सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में इसकी घोर निंदा की गई। प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव का कहना था कि हार को देखते हुए भाजपा ने इसके लिए दबाव बनाया। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि  अब 25 अप्रैल को रोड शो के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, प्रत्याशी पंधारी यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, बसपा के जिलाध्यक्ष आरके गौतम बासुदेव यादव, राम बृक्ष यादव, रामसेवक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed