फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Now no power can cover the new UP in the dark again, PM said - Daughters are the champions of self-reliant India

प्रयागराज : अब कोई ताकत नए यूपी को फिर से अंधेरे में नहीं ढकेल सकती, पीएम बोले- बेटियां ही आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन

Tue, 21 Dec 2021 08:22 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 08:22 PM IST
सार

संगम के निकट परेड मैदान में पीएम ने उन मातृशक्तियों से मुलाकात की, जिन्होंने सरकारी योजना के जरिए ना सिर्फ  अपनी बेरोजगारी दूर की, बल्कि अपने आसपास की गरीब महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना सफलता की राहें तय की हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Now no power can cover the new UP in the dark again, PM said - Daughters are the champions of self-reliant India
Prayagraj News : परेड ग्राउंड में महिलाओं के साथ वार्तालाप करते पीएम मोदी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति के महाकुंभ में नए यूपी की तस्वीर और तकदीर बदलने का आह्वान किया। उन्होंने गांव से शहर तक की बेटियों को आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन बताया और उनके साहस को सलाम करते रहे। पीएम ने नए यूपी में सुरक्षा, अधिकार और व्यापार की संभावना वाले संगम की जमकर तारीफ की और एलान किया कि अब कोई ताकत इस नए यूपी को फिर से अंधेरे की ओर नहीं धकेल सकती।

विज्ञापन


संगम के निकट परेड मैदान में पीएम ने उन मातृशक्तियों से मुलाकात की, जिन्होंने सरकारी योजना के जरिए ना सिर्फ  अपनी बेरोजगारी दूर की, बल्कि अपने आसपास की गरीब महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना सफलता की राहें तय की हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी बगैर किसी दल का नाम लिए विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि यूपी की महिलाओं ने अब ठान लिया है कि यहां पहले की सरकारों वाला दौर दोबारा नहीं लौटने देंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में सुरक्षा, अधिकार और व्यापार का संगम है। नारी गरिमा को योगी राज में तरजीह दिए जाने की बात कह मोदी ने महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास दिलाया। वह डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सिलसिलेवार ढंग से उल्लेख भी करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Now no power can cover the new UP in the dark again, PM said - Daughters are the champions of self-reliant India
Prayagraj News : सभा में महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को दुलारते पीएम मोदी। - फोटो : प्रयागराज

सखियों के काम को सराहा
पीएम ने गांवों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं सखियों के काम की तारीफ की। कहा कि गांव की बीसी सखियों ने 75 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन का कारोबार संभाल रखा है। गांवों की ये बेटियां-बहनें बैंकों को लेकर लोगों के द्वार पर पहुंच गई हैं। इन सखियों की वजह से ही बैंक गांवों तक पहुंच गए हैं। यह कोई छोटा काम नहीं है। कुछ समय पहले तक जिनके खुद के खाते नहीं थे, आज उन बहनों के हाथ में बैंकिंग की ताकत आ गई है। उन्होंने बेटियों के बीच वक्त गुजारा और आत्मनिर्भरता के कदमों के लिए उनको हृदय से सराहा भी। कहा कि अब जब बेटियां आगे बढ़ने लगी हैं तो कुछ लोगों को तकलीफ भी हो रही है। यह किसी से छिपा नहीं है। 

Prayagraj: Now no power can cover the new UP in the dark again, PM said - Daughters are the champions of self-reliant India
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से किया संवाद। - फोटो : प्रयागराज

बेटियों को मिलेंगे आगे बढ़ने के अवसर
पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र और यूपी सरकार की योजनाएं गिनाते हुए बेटियों के लिए अवसर बढ़ाने और उनके जीवन में और उजाला करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रयास किया जा रहा है। बेटियां भी चाहती हैं कि उन्हें पढ़ाई-लिखाई और आगे बढ़ने के बराबर के अवसर मिलें, लेकिन बेटियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने पर कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed