{"_id":"5f315d3b8ebc3e3d032f8b4d","slug":"prayagraj-news-worker-died-after-falling-from-under-construction-apartment-created-chaos-siege-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम, थाने का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम, थाने का घेराव
Mon, 10 Aug 2020 08:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Aug 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
सरयू अपार्टमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के झूंसी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह निर्माणाधीन अर्पाटमेंट से नीचे गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मारा गया मजदूर निर्माणाधीन अर्पाटमेंट की सातवीं मंजिल पर लोहे की सरिया से अन्य साथियों के साथ जाल बांध रहा था। तभी वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह बहरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
मजदूर की मौत के बाद घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दिए जाने की बजाय ठेकेदार अन्य मजदूरों के साथ उसका शव लेकर उसके गांव चला गया। वहां से परिजन ग्रामीणों के साथ मजदूर का शव लेकर झूंसी थाने पहुंचे तथा घेराव कर मुआवजा दिए जाने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया था।
इलाकाई पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के झूंसी रेलवे स्टेशन के पास सिटीजन हाउसिंग की ओर से अर्पाटमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। अर्पाटमेंट के निर्माण में कई दर्जन मजदूर लगे हैं। सातवीं मंजिल पर 35 वर्षीय फतेहबहादुर पुत्र बंशीलाल निवासी बलीपुर-सिकंदरा थाना बहरिया भी अन्य मजदूरों के साथ लोहे के सरिया की जाल बांधने में जुटा था। इसी दौरान फतेहबहादुर अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ठेकेदार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी बगैर पुलिस को दिए मजदूर के शव को उसके घर भेज दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे। परिजन मजदूर के शव को लेकर पहले मौके पर और बाद में झूंसी थाने पहुंचे तथा मुआवजे की मांग को लेकर घेराव शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। देर शाम तक झूंसी थाने में मुआवजे की रकम को लेकर पंचायत चलती रही।