फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news updatea; Only patients will be seen in big hospitals, fury among the operators of small clinics with CMO's new decree

सिर्फ बड़े अस्पतालों में देखे जाएंगे मरीज, सीएमओ के नए फरमान से छोटी क्लीनिक के संचालकों में रोष

Sun, 10 May 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news updatea; Only patients will be seen in big hospitals, fury among the operators of small clinics with CMO's new decree
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लॉकडाउन के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े अस्पतालों को संचालित करने की छूट दी जाएगी, इसके लिए उनके चिकित्सकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जबकि, छोटे अस्पताल व क्लीनिकों के संचालकों में सीएमओ के इस नए फरमान से रोष है। 
विज्ञापन


 शनिवार को एएमए के सभागार में शहर के 60 बड़े अस्पतालों के संचालकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण देने के लिए संयुक्त निदेशक आईडीएसपी डॉ. आशु पांडेय, कॉल्विन अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शक्ति बसु ने कोविड-19 के बचाव एवं अस्पतालों के संक्रमण सुरक्षा एवं जैव चिकित्सकीय अपशिष्ठ प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने की। यूपी नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने टेलीमेडिसिन एवं फोन कंसल्टेशन पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उधर, छोटे क्लीनिक संचालकों का कहना है कि सीएमओ का यह फरमान गलत है। क्लीनिक संचालकों का कहना है कि उन्हें भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उनके द्वारा भी मरीजों का उपचार किया जा रहा था। कई क्लीनिक संचालकों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दीक्षा एप भी शुरू किया है। वह आसान है। उससे निजी चिकित्सक आसानी से प्रशिक्षित भी हो सकते हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उस पर क्लीनिक, अस्पताल संचालन का सर्टिफिकेट भी जारी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed