{"_id":"5eb3077c8ebc3e902626f81f","slug":"prayagraj-news-update-engineer-s-wife-mother-in-law-s-condition-stable-medical-administration-issued-bulletin","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की पत्नी, सास की हालत स्थिर, मेडिकल प्रशासन ने जारी की बुलेटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की पत्नी, सास की हालत स्थिर, मेडिकल प्रशासन ने जारी की बुलेटिन
Thu, 07 May 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एसआरएन में भर्ती लूकरगंज के इंजीनियर की संक्रमित पत्नी और सास की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को सूचना भी जारी की और इंजीनियर की पत्नी ने भी एक वीडियो वायरल कर अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया।
संक्रमित इंजीनियर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें भी फैलने लगीं। इंजीनियर की पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जाने लगी। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ऐसी सूचनाओं को भ्रामक बताया। कहा कि इंजीनियर की पत्नी और सास की हालत स्थिर है।
बताया गया कि सास की तबीयत बुधवार सुबह में खराब हुई थी। उनके कूल्हे में परेशानी है, इसी वजह से उन्हें कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल से यहां भेजा गया है। जिससे कि उनकी पूरी निगरानी हो सके। वहीं इंजीनियर की पत्नी ने खुद की तबीयत खराब होने की खबरें को अफवाह बताया और एक वीडियो भी वायरल किया। कहा कि उन्हें गले में थोड़ी सी परेशानी है, बाकी ठीक है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम तक छह कोरोना मरीज भर्ती थे, किसी की हालत खराब नहीं थी। इसमें 11 साल की एक बच्ची भी शामिल है। उसमें ऊपरी तौर पर कोरोना के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। इसमें से दो मरीज प्रयागराज के हैं, जबकि एक भदोही और तीन प्रतापगढ़ के हैं। उधर, कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल के इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि उनके अस्पताल मेें 10 मरीज प्रयागराज और तीन प्रतापगढ़ के हैं। सभी की हालत स्थिर है।