फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news update: Engineer's wife, mother-in-law's condition stable, medical administration issued bulletin

इंजीनियर की पत्नी, सास की हालत स्थिर, मेडिकल प्रशासन ने जारी की बुलेटिन

Thu, 07 May 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news update: Engineer's wife, mother-in-law's condition stable, medical administration issued bulletin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एसआरएन में भर्ती लूकरगंज के इंजीनियर की संक्रमित पत्नी और सास की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को सूचना भी जारी की और इंजीनियर की पत्नी ने भी एक वीडियो वायरल कर अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया। 
विज्ञापन


संक्रमित इंजीनियर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें भी फैलने लगीं। इंजीनियर की पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जाने लगी। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ऐसी सूचनाओं को भ्रामक बताया। कहा कि इंजीनियर की पत्नी और सास की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


बताया गया कि सास की तबीयत बुधवार सुबह में खराब हुई थी। उनके कूल्हे में परेशानी है, इसी वजह से उन्हें कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल से यहां भेजा गया है। जिससे कि उनकी पूरी निगरानी हो सके। वहीं इंजीनियर की पत्नी ने खुद की तबीयत खराब होने की खबरें को अफवाह बताया और एक वीडियो भी वायरल किया। कहा कि उन्हें गले में थोड़ी सी परेशानी है, बाकी ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम तक छह कोरोना मरीज भर्ती थे, किसी की हालत खराब नहीं थी। इसमें 11 साल की एक बच्ची भी शामिल है। उसमें ऊपरी तौर पर कोरोना के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। इसमें से दो मरीज प्रयागराज के हैं, जबकि एक भदोही और तीन प्रतापगढ़ के हैं। उधर, कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल के इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि उनके अस्पताल मेें 10 मरीज प्रयागराज और तीन प्रतापगढ़ के हैं। सभी की हालत स्थिर है। 

 

पति की मौत के बाद भी दिखाई हिम्मत, बोलीं- मैं ठीक हूं

कोरोना संक्रमण पीड़ित होकर जान गंवाने वाले इंजीनियर की पत्नी ने इस संकट की घड़ी में भी हिम्मत दिखाई है। सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर अनर्गल खबरों को उन्होंने बेबुनियाद बताया है। एसआरएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने खुद का वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें वेंटीलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं रखा गया है। वह पहले से बेहतर हैं। मंगलवार को वह दस्त से पीड़ित थीं, अब उनकी स्थिति ठीक है। गले में खराश की शिकायत उन्होंने डॉक्टरों से की तो उन्हें दवाएं दी गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed