फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: two die due to lighting fall

बिजली गिरने से दो की मौत तीन गंभीर रूप से झुलसे

Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: two die due to lighting fall
सात राज्यों में अप्रैल अंत तक बारिश के आसार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रानीगंज इलाके के खमपुर दूबेपट्टी गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खमपुर दूबेपट्टी निवासी आशीष (16) पुत्र घनश्याम पांडेय और अजीत (21) पुत्र शिवकुमार बुधवार शाम दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे।

विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इस पर सभी लोग पास स्थित नीम के पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली गिर पड़ी। इससे पेड़ के नीचे खड़े आशीष और अजीत के साथ ही गांव के रोहित पांडेय (20) पुत्र रामनिधि, अभय (20) पुत्र ब्रह्मानंद, धीरेंद्र (22) पुत्र रामचरित्र गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी को सीएचसी रानीगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आशीष की सांसें थम गईं। अन्य लोगों की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अजीत की भी मौत हो गई। रोहित पांडेय, अभय व धीरेंद्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साथी हो गए बेहोश, बाल-बाल बचे
नीम के पेड़ के पास आशीष व अजीत के साथ ही गांव के अजय, राहुल, पुनीत, संतोष व सुमित भी मौजूद थे। बिजली गिरने के बाद सभी अचेत हो गए। थोड़ी देर बाद होश आया तो नीम के पेड़ के पास का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भगवान का शुक्र ही था कि पांचों लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed