Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Trains were delayed by six hours and flights by three hours, passengers were upset

Prayagraj News : ट्रेनें छह घंटे तो फ्लाइट तीन घंटे तक रहीं लेट, यात्री परेशान

Mon, 19 Jan 2026 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

ट्रेनों की लेटलतीफी और हवाई सेवाओं में देरी ने स्नानार्थियों के उत्साह पर पानी फेर दिया। प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से छह घंटे तक की देरी से स्टेशन पहुंची। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Prayagraj News: Trains were delayed by six hours and flights by three hours, passengers were upset
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रेनों की लेटलतीफी और हवाई सेवाओं में देरी ने स्नानार्थियों के उत्साह पर पानी फेर दिया। प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से छह घंटे तक की देरी से स्टेशन पहुंची। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। रीवा एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन सुबह 6:10 की जगह 10:30 बजे हुआ। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:55 की जगह करीब 11 बजे सूबेदारगंज पहुंच सकी।

विज्ञापन


पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का आगमन 4.15 घंटे की देरी से सुबह 11:10 बजे हुआ। स्वतंत्रता सेनानी 9.15 घंटे की देरी से दोपहर 2:30 बजे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 5.30 घंटे, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 5.45 घंटे एवं वंदे भारत 2.15 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


उधर ऊंचाहार एक्सप्रेस का आगमन प्रयाग स्टेशन पर तकरीबन छह घंटे की देरी से शाम 4:30 बजे हुआ। वापसी में इसे रीशेड्यूल कर शाम 7:15 बजे रवाना करने कर का एलान किया गया। यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण खाने-पीने और बैठने की समस्या हुई। यात्रियों ने रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सफर में भी रहा व्यवधान

केवल जमीन ही नहीं, आसमान में भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। जहां भुवनेश्वर और बंगलूरू की फ्लाइटें समय पर रहीं तो वहीं दिल्ली और मुंबई की उड़ानों ने यात्रियों को परेशान किया। इंडिगो की मुंबई की उड़ान दोपहर एक बजे की जगह 3:55 बजे प्रयागराज पहुंची। इससे वापसी की उड़ान तीन घंटे लेट हो गई। दिल्ली की उड़ान भी विलंब से रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed