{"_id":"69dba079a942ce792303e7e1","slug":"prayagraj-news-tractor-driver-killed-in-collision-with-uncontrolled-dumper-in-meja-chaos-ensued-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : मेजा में बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : मेजा में बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान, मचा कोहराम
Sun, 12 Apr 2026 07:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:09 PM IST
सार
शनिवार रात में इलाके के भटौती गांव के सामने बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक थ्रेसरिंग कर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : Social media
विस्तार
शनिवार रात में इलाके के भटौती गांव के सामने बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक थ्रेसरिंग कर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसके साथ ट्रैक्टर पर एक मजदूर भी बैठा था। उसे चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के कुछ देर में ही बदहवास हालात में मौके पर पहुचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मेजा थाना क्षेत्र के इंसौटा गांव का धर्मपाल उर्फ मल्लन (32) ट्रैक्टर चालक था। वह शनिवार को गेहूं की मड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर कोना गांव गया था। साथ में गांव का मजदूर मंगला (17) भी था। रात में मड़ाई करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। वह जैसे ही मेजारोड-कोंहड़ार मार्ग पर भटौती गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर चालक धर्मपाल उर्फ मल्लन के सिर में गंभीर चोट पहुंचने से मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर मंगला को भी चोट आई है। डंपर चालक डंपर छोड़ भाग गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूर को हल्की-फुल्की चोट आई है। उधर, मृतक के भाई धरमबीर की तहरीर पर मेजा पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसको चार बच्चे हैं। पत्नी शकुंतला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
फोटो
पुलिस और ग्राम प्रधान के समझाने पर चक्काजाम न करने को राजी हुए परिजन
पोस्टमार्टम के बाद शव को कोंहड़ार बाजार में परिजनों के अलावा अन्य लोग सड़क पर रख चक्काजाम करना चाह रहे थे। लेकिन इंसौटा प्रधान और पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। रविवार शाम को सिरसा गंगा घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।