फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: the weather is pleasant due to rain in the morning

भोर मेें दो घंटे की जोरदार बारिश, दिन में धूप

Sun, 28 Jun 2020 09:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jun 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: the weather is pleasant due to rain in the morning
weather meerut - फोटो : amar ujala

दिन में तेज धूप से पहले रविवार भोर दो घंटे की बारिश ने राहत दी। शनिवार को शांत रहे बादलों की धमाचौकड़ी शहरियों पर भारी पड़ी। जगह-जगह जलजमाव फिर कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान हुए। दिन में उमस भरी गर्मी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार भोर में तेज बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


शहर के अल्लापुर, अलोपीबाग, रामबाग, मेडिकल चौराहा, लाउदर रोड, अलोपीबाग, जीटी जवाहर चौराहा, टैगोर टाउन, जार्ज टाउन, खुल्दाबाद, राजरूपपुर, करेली समेत कई इलाकों में जलजमाव परेशानी का कारण बना रहा। बारिश थमी लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी और धूप छांव के मौसम से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज धूप से तापमान तो मामूली बढ़ा लेकिन उमस भरी गर्मी परेशानी का कारण बनी रही। अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 34.8 डिग्री सेल्यिसय और न्यूनतम तापमान घटकर 25.8 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस पर आकर स्थिर हो गया। वहीं वातावरण में आर्द्रता उच्चतम स्तर पर 98 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी हवाओं का जोर है। स्थानीय चक्रवात का साथ मिलने पर बारिश के आसार है। इसका समय परिवर्तित हो सकता है, लेकिन बारिश की निरंतरता फिलहाल बनी रहेगी। धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed