फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Teenager hanged himself due to love affair, information came when foul smell came

Prayagraj News : प्रेम प्रसंग में किशोर में लगाई फांसी, कमरे से दुर्गंध आने पर हुई जानकारी

Wed, 08 Oct 2025 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 06:59 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चक दाउद नगर मुहल्ले में बुधवार को किराया के मकाने में रहने वाले एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। कमरे से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन
Prayagraj News: Teenager hanged himself due to love affair, information came when foul smell came
आत्महत्या। - फोटो : Social media

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चक दाउद नगर मुहल्ले में बुधवार को किराया के मकाने में रहने वाले एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। कमरे से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी हुई। प्रेम प्रसंग के चलते किशोर ने फांसी लगाई है। कमरे के अंदर से सुसाइट नोट मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। चार दिन पहले उसे मुहल्ले वालों ने अंतिम बार देखा था। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले के थाना कड़ा धाम के देवीगंज बाजार निवासी राम प्रसाद मौर्य इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। उनका 16 साल का बेटा प्रिंस मौर्य नैनी के चक दाउद नगर मोहल्ले में बीते छह माह से किराए का कमरा लेकर रहता है। वह यहां एक निजी कंपनी में काम करता था। मोहल्ले वालों के अनुसार उसे लोगों ने बीते तीन अक्तूबर को नैनी का दशहरा देखकर कमरे में लौटते हुए देखा था। उसके बाद से उसे कोई नहीं देखा था। बुधवार की सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने उसके कमरे में झांका तो वह पंखे में बने फंदे पर लटकता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसके कमरे से दो मोबाइल मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दो मोबाइल बंद थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले नैनी में रहने वाली एक युवती से प्रिंस के घर वालों से झगड़ा हुआ था, जिसमें लड़की कह रही थी कि प्रिंस अक्सर उसे सुसाइड करने की धमकी देता है। इसे यहां से ले जाइए नहीं तो किसी दिन कुछ कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने इस मामले को हल्के में ले लिया था। प्रिंस छह माह पहले ही वहां संतोष तिवारी का कमरा किराए पर लिया था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि प्रिंस नौकरी से वापस आने पर अधिकांश समय कमरे में ही रहता था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवती ने अपना आधार कार्ड मृतक की बहन प्रिया मौर्य के नंबर पर भेजा था। बाद में उसने डिलीट कर दिया था, लेकिन इससे पहले उसने उसका स्क्रीन शाट ले लिया था। पुलिस कहना है कि मौके से सुसाइड नोट मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। संवाद

सोशल मीडिया से युवती के संपर्क में आया था प्रिंस

प्रिंस मौर्या साल आठ माह पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से नैनी के एक युवती के संपर्क में आया था। संपर्क में आने के बाद वह अक्सर उससे बात किया करता था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तो वह नैनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। यहां रहने के दौरान व घर वालों से बातचीत बहुत कम किया करता था। प्रिंस के रिश्तेदार ने बताया कि परिवार वालों को इसकी जानकारी थी, और वह इसका विरोध करते थे। एक बहन और दो भाईयों में बीच कर प्रिंस नैनी में आने के बाद परिजनों से ज्यादा संपर्क नहीं रखता था। परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में सुसाइट नोट के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed