फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: solar eclipse effect on human brain

मानव मस्तिष्क पर सूर्य ग्रहण के प्रभाव को समझेंगे वैज्ञानिक

Fri, 19 Jun 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: solar eclipse effect on human brain
खंडग्रास सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला

इविवि के व्यावहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान केंद्र (सीबीसीएस) समेत कई प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिक एक शोध करने जा रहे हैं। इस शोध के जरिए वह सूर्य ग्रहण के मानव मस्तिष्क की क्रियाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने का प्रयास करेंगे। यह शोध 21 जून को सूर्य ग्रहण वाले दिन इविवि के सीबीसीएस की राष्ट्रीय न्यूरोइमेजिंग फैसिलिटी में किया जाएगा।

विज्ञापन


यह अध्ययन अमेरिका के औबर्न विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत डॉ. गोपी कृष्ण देशपांडे के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसमें सीबीसीएस की विभागध्यक्ष प्रो. भूमिका कर एवं संस्थान में पोस्ट ऑक्टोरल फैलो डॉ. अमरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रो. भूमिका के अनुसार यह शोध कई संस्थान सामूहिक रूप से करेंगे, जिनमें अमेरिका का औबर्न विश्वविद्यालय, भारत का राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान बंगलूरू, सिम्बायोसिस अंतरराष्ट्रीय विवि, पुणे एवं इविवि का सीसीसीएस शमिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शोध में फंक्शनल एमआरआई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

इसके माध्यम से सूर्यग्रहण के दौरान मानव मस्तिष्क में होने वाली प्रक्रियाओं और उसमें होने वाले बदलावों को समझा जा सकेगा। सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है और इसने विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है। वैज्ञानिक मानते हैं कि सूर्यग्रहण के दौरान उत्पन्न होने वाले विकिरण का प्रभाव मौसम से लेकर पृथ्वी की सतह तक एवं मानव मस्तिष्क पर भी पड़ता है।


हालांकि, सूर्यग्रहण का मानव मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर अब तक कोई निर्णायक वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह ऐसा प्रश्न है, जिसका उत्तर अभी तक वैज्ञानिकों के पास नहीं है। यह शोध इस दिशा में एक सार्थक कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed