{"_id":"5f03633c8ebc3e42f05546f6","slug":"prayagraj-news-roadways-bus-is-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित है रोडवेज बसों का सफर, सौ कर्मचारियों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित है रोडवेज बसों का सफर, सौ कर्मचारियों की रिपोर्ट आई निगेटिव
Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
roadways
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रोडवेज कर्मचारियों के लिए सावन के पहले सोमवार को राहत भरी खबर आई। लगातार बसों का संचालन कर रहे रोडवेज कर्मियों को डर था कि कहीं उन्हें कोरोना का संक्रमण तो नहीं। इस वजह से पिछले दिनों प्रयागराज परिक्षेत्र के सौ कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लिया गया था। सोमवार को सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे रोडवेज कर्मचारियों के साथ ही उनके अफसरों ने भी राहत भरी सांस ली। क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन ने यह भी कहा कि रोडवेज बसों में सफर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
दरअसल, हजारों की संख्या में प्रवासी कामगारों को उनके गंतव्य तक छोड़ने में रोडवेज कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इस बीच रोडवेज कर्मियों में इस बात का भी डर था कि कहीं वह कोरोना पॉजीटिव तो नहीं हो गए। इसे देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन ने पिछले सप्ताह ही सौ कर्मचारियों की जांच करवाई। सोमवार को सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई तो अफसरों के साथ ही तमाम कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। उधर कोरोना कॉल में बेहतर कार्य करने वाले रोडवेज के 250 कर्मचारियों को उनके विभागाध्यक्ष की ओर से सोमवार को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कुछ कर्मचारियों को क्षेत्रीय प्रबंधक ने खुद प्रशस्ति पत्र राजापुर स्थित कार्यालय में दिए।
विज्ञापन