फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: retired inspector seized 3.5 lakh

रिटायर्ड दरोगा के साढ़े तीन लाख रुपये भांजे ने हड़पे, एफआईआर

Wed, 17 Jun 2020 10:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: retired inspector seized 3.5 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद कमर अफजल के साढ़े तीन लाख रुपये उनके भांजे और उसके दोस्तों ने हड़प लिए। गाड़ी खरीदने के नाम पर रुपये लिए गए। कमर अफजल ने जब रुपये वापस मांगे तो उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


पूरा मुक्ति के रहने वाले मोहम्मद कमर अफजल पुलिस विभाग में दरोगा थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अब अपने गांव पुरामुफ्ती में रहते हैं। 2018 में रायसेन मध्य प्रदेश का रहने वाला उनका भांजा जावेद अख्तर अपने दो दोस्तों इमरान खान और सोहराब खान के साथ उनके घर आया। कहा कि उसे एक बड़ी गाड़ी खरीदने के लिए ढाई लाख रुपये चाहिए।
विज्ञापन


उन्हें गाड़ी की कमाई से 10 फीसदी प्रॉफिट दिया जाएगा। कमर ने जावेद के माता-पिता से पूछने के बाद ढाई लाख रुपये जावेद के दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कमर का खाता शाहगंज स्थित एसबीआई में है। पैसे इसी शाखा से ट्रांसफर किए गए। महीने भर बाद जावेद ने अपने मामा कमर अफजल से फिर 100000 लिए। 3 महीने तक उन्हें 5000 हर महीने दिए भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पैसा देना बंद कर दिया। कमर अफजल बहुत परेशान हुए। वह भांजे जावेद के घर रायसेन भी गए। वहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 16 जून को कमर अफजाल ने भांजे जावेद अख्तर उसके दोस्तों इमरान खान और सोहराब खान के खिलाफ शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed