फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: polytechnic student commits suicide

पॉलीटेक्निक छात्र ने की खुदकुशी

Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: polytechnic student commits suicide
Suicide Shimla - फोटो : अमर उजाला

पॉलीटेक्निक कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन सुबह सो कर उठे तो उसे मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत छीटपट्टी गांव निवासी प्रभात कुमार (19) पुत्र कृष्ण चंद्र पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बुधवार की आधी रात घरवाले जब सो गए तो वह कमरे के अंदर अपने गले में रस्सी का फंदा डालकर पंखे से लटक गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह जब परिजन सो कर उठे तो उसे इस हालत में देख उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर सहसों पुलिस चौकी इन्चार्ज आशीष यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों के सहयोग से मृतक की लाश को नीचे उतारा। उसके बाद मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए किसी को दोष न दिया जाए और न ही किसी को परेशान किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed