फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime news of samadhan diwas Alive man show dead, got land in the name of another

Prayagraj Crime News: जिंदा सुखलाल को मृत दिखा दूसरे के नाम करा ली जमीन

Wed, 16 Sep 2020 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime news of samadhan diwas Alive man show dead, got land in the name of another
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सोरांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया। गधिना गांव के महेश प्रकाश मौर्य ने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को बताया कि उनके भाई सुखलाल मौर्य को मृत बताकर उनकी जमीन सुखलाल राम नाम के व्यक्ति के बच्चों के नाम कर दी गई है। शिकायत के दौरान सुखलाल मौर्य भी मौजूद रहे। डीएम ने एसडीएम को प्रकरण की जांच कर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


इसी तरह अफजल आलम ने राजकीय संपत्ति तथा सिसवा गांव के अमृतलाल ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत की। डीएम ने इन मामलों की भी जांच एसडीएम को सौंपी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान कुल 244 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गा। शेष मामले में डीएम ने अफसरों के निर्देश दिए। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, सीडीओ आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने हंडिया तहसील में समाधान दिवस की कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान कई अफसर अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने एसडीएम को संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त के सामने भी फूलपुर में सार्वजनिक हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाने का मामला सामने आया। मंडलायुक्त ने एसडीएम को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा कनकपुर की प्रधान अर्चना यादव ने कुछ लोगों पर पंचायत भवन के निर्माण में बाधा पहुंचाए जाने की शिकायत की। उन्होंने एसडीएम को इसके साथ ही जमीन से संबंधित अन्य मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने शिकायतों के निस्तारण में तत्परता दिखाने की बात कही। साथ में निर्देश दिया कि इसमें खानापूर्ति न की जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जरूरी है। मंडलायुक्त ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed