{"_id":"5ef248af136e8b38270b48f6","slug":"prayagraj-news-notice-to-housing-bevelopment-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के बाद भी निर्माण ठप होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के बाद भी निर्माण ठप होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Wed, 24 Jun 2020 01:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर और मानधाता ब्लाक का भवन और मानिकपुर स्थित मां ज्वालादेवी के मंदिर के सौंदर्यीकरण का भुगतान करने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर मंगलवार को सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने दोनों विभागों के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए अविलंब निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन
सीडीओ ने स्टेडियम के निर्माण में शिथिलता बरतने पर आरईएस के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई है। मंगलवार को सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने विकास भवन में निमार्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाली कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों के साथ बैठक करके समीक्षा की।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि 12,51,02.90 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद भी निर्माण नहीं प्रारंभ करना घोर लापरवाही है। लक्ष्मणपुर विकास खंड और मानधाता ब्लाक के भवन निर्माण नहीं होने पर आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई, मानिकपुर स्थित मां ज्वाला देवी स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं कराने पर समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और दोनों अफसरों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के पास 15 और समाज कल्याण निगम के पास छह परियोजनाएं लंबित हैं। जिले में स्टेडियम का निर्माण अभी प्रारंभ नहीं होने पर आरइएस के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा।
डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध हुए मानधाता एडीओ
विकास कार्यों की अनदेखी करने वाले तीन विकास खंडों के एडीओ पंचायत पर डीपीआरओ की गाज गिरी है। मानधाता में तैनात रहे एडीओ पंचायत अनिल कुमार श्रीवास्तव को डीपीआरओ कार्यालय से संबंद्ध करते हुए जगदंबा सरोज को एडीओ पंचायत बनाया गया है।
बिहार ब्लाक में तैनात रहे प्रभुनाथ को हटाकर धीरेंद्रनाथ तिवारी और बाबागंज में अनिरुद्ध सिंह को हटाकर राजेश कुमार को एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि विभागीय कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले एडीओ पंचायतों को हटाया गया है।
सिंचाई संघ का छह माह के लिए बढ़ा कार्यकाल
वैश्विक महामारी की भयावह की स्थिति को देखते हुए सिंचाई संघ का चुनाव इस बार नहीं होगा। मंगलवार को कार्यकारिणी की हुई बैठक में फैसला लिया गया कि संघ का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। जिलाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों के निर्णय के मुताबिक छह माह बाद स्थिति सामान्य होने पर ही चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को अधिशासी अभियंता से मिलकर नौ सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा है। जिसमें सींचपालों की पदोन्नति, एसीपी का लाभ अविलंब दिलाने की मांग शामिल है।