{"_id":"5f8360149089867009485adf","slug":"prayagraj-news-lete-hanuman-tample-in-prayagraj-sangam-bless-big-b-amitabh-amitabh-bachchan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लेटे हनुमान से मांगा बिग बी के दीर्घायु होने का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लेटे हनुमान से मांगा बिग बी के दीर्घायु होने का आशीर्वाद
Mon, 12 Oct 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
संगमनगरी में भी सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का 78 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से लेटे हुए हनुमान मंदिर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपमा पांडेय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने 78 दीप जलाए ।
विज्ञापन
इससे पहले आचार्य सूरज पांडे सहित पुजारियों दीपक मिश्रा, अंकित द्विवेदी, गोपाल जी, विकास मिश्रा के आचार्यत्व में लेटे हुए हनुमान का पूजन-अर्चन करके उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
विज्ञापन
संगम विश्व धरोहर महाभियान के संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, संयोजक सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने महानायक को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। इस दौरान पं धर्मराज पांडेय, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, राकेश श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी, रवि राज पांडे प्रभु राज, सुनीता अवस्थीस, कल्पना शर्मा, पूनम तिवारी, दुर्गेश नंदिनी पांडे आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जयप्रकाश लोकनायक तो अमिताभ सदी के महानायक
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को याद किया गया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा, जयप्रकाश नारायण लोकनायक और अमिताभ बच्चन सदी के महानायक होने के साथ ही कायस्थ कुल गौरव हैं।जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पवन ने कहा, लोकनायक महान स्वतंत्रता सेनानी तो थे ही,वह सत्तालोलुप राजनेताओं से अलग जनता के लिए सत्ता से संघर्ष करने वाले थे। इसी क्रम में मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में हुए कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश महामंत्री पूर्वांचल कुमार नारायण ने देश के प्रति जयप्रकाश नारायण के योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव,राजेश सिराथू, केशव सक्सेना,सलिल, संजू, अरविंद आदि शामिल थे।
अमिताभ