फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Lakshmi showered her blessings on the Sangam city on Akshaya Tritiya, the market was filled wi

Prayagraj News : अक्षय तृतीया पर संगमनगरी में बरसी लक्ष्मी, बाजार हुआ निहाल

Mon, 20 Apr 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2026 04:03 PM IST
सार

संगमनगरी में अक्षय तृतीया का पर्व व्यापार जगत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। रविवार को शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Prayagraj News: Lakshmi showered her blessings on the Sangam city on Akshaya Tritiya, the market was filled wi
अक्षय तृतीय पर पर सिविल स्थित ज्वेलरी के शोरुम में आभूषण की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में अक्षय तृतीया का पर्व व्यापार जगत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। रविवार को शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। दिन में तेज धूप से आवाजाही पर असर तो पड़ा, लेकिन शाम होते-होते ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के अनुसार जिले में लगभग 500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन


सराफा बाजार में इस बार सोने की चमक देखते ही बन रही थी। शहर के नामी ज्वेलरी शोरूम में काफी रौनक रही। राजपूत ज्वेलर्स, राणा ज्वेलर्स, आधुनिक ज्वेलर्स, इंद्रिया, राजवंश ज्वेलर्स, चड्ढा ज्वेलर्स, फियोना डायमंड, भगतराम जयनारायण, सुनहरी गोल्ड एंड डायमंड, तनिष्क, काशी आर्नामेंट्स, मनमोहन ज्वेल्स आदि शोरूम में तमाम लोगों ने शादी-ब्याह के आगामी सीजन यानी सहालग को देखते हुए अपनी बेटियों और बहुओं के लिए गहनों की खरीदारी की।
विज्ञापन

बाजार में इस बार भारी गहनों के बजाय हल्के वजन वाली डिजाइनर ज्वेलरी की धूम रही। इसके साथ ही शगुन के तौर पर सोने और चांदी के सिक्कों की भी जबरदस्त डिमांड देखी गई। प्रयागराज सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि इस बार बाजार अच्छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी यह अक्षय तृतीया बेहद लकी साबित हुई। सड़कों पर नए वाहनों की कतार नजर आई। एक अनुमान के मुताबिक, शहर में लगभग 1200 दोपहिया वाहन और 150 से अधिक चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सरस्वती मोटर्स, कान्हा मोटर्स, जीएस ड्रीम होंडा, डी हुंडई, यूनाइटेड ऑटोमोबाइल्स, सरस्वती नेक्सा आदि शोरूम में दिन भर रौनक रही।

बड़ी संख्या में वह लोग भी पहुंचे, जिन्होंने एडवांस बुकिंग करा ली थी। सरस्वती मोटर्स के अंकित राज ने बताया कि पर्व पर बाजार पूरी रफ्तार से दौड़ा। रेनॉल्ट और किआ के जीएम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व पर शोरूम से 16 कारों की डिलीवरी हुई।


इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के लिए रहा सुपर संडे

अक्षय तृतीया पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के लिए सुपर संडे रहा। भीषण गर्मी के बीच कूलिंग प्रोडक्ट्स जैसे एसी, फ्रिज और एयर कूलर की बिक्री अच्छी हुई। एआई वाले डबल डोर फ्रिज को भी खासा पसंद किया गया। वहीं, युवाओं के बीच मोबाइल फोन, ईयरफोन और बड्स का क्रेज सिर चढ़कर बोला। कारोबारी अखिलेश सिंह का कहना है कि अक्षय तृतीया पर इस बार न केवल निवेश के लिहाज से बल्कि जरूरत और लग्जरी के सामान की भी खूब खरीदारी हुई। कारोबारी केके श्रीवास्तव के अनुसार इंडेक्शन चूल्हा भी कई लोगों ने खरीदा। स्मार्ट टीवी और इन्वर्टर-एसी समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर डिजिटल पेमेंट और आकर्षक ऑफर्स ने भी इस साल के टर्नओवर को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed