फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: gupt navaratr begins

गुप्त नवरात्रि आरंभ, शक्तिपीठ,मां कल्याणी देवी की सजी झांकी

Tue, 23 Jun 2020 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: gupt navaratr begins
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कलश स्थापन, दुर्गासहस्त्रनाम, शतचंडी पाठ व अन्य अनुष्ठानों के साथ सोमवार को गुप्त नवरात्रि की साधना आरंभ हो गई। शक्तिपीठों, देवी मंदिरों और घरों में सविधि अनुष्ठान आरंभ हुए। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए भी विशेष जप शुरू किया गया। मीरापुर स्थित मां कल्याणी देवी धाम में फूलों और रत्नजड़ित आभूषणों से झांकियां सजाई गईं।

विज्ञापन


वर्ष भर में लगने वाले चार नवरात्रों में आषाढ़ शुक्ल प्रतिप्रदा से आरंभ इस देवी आराधना के गुप्त नवरात्रि में षष्ठी तिथि का क्षय है। इस वजह से इस बार गुप्त नवरात्रि के अनुष्ठान आठ दिन ही होंगे। सोमवार की सुबह कल्याणी देवी मंदिर में -संसारार्णव मगनानं सर्वेषां प्राणिनामिहम/ चंडीकैका परा पोतो नराणां मुक्तये सदा... के मंत्रों के साथ गुप्त नवरात्रि में राष्ट्र, समाज, परिवार की मंगलकामना से जगतप्रतिपालिका का आहावन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मां की रंग-बिरंगे फूलों और आभूषणों से भव्य झांकी सजाई गई। कोरोना से मुक्ति के लिए मंदिर परिसर में आचार्य श्याम जी पाठक के आचार्यत्व में दुर्गा सप्तशती पाठ के अलावा सात वैदिक आचार्यों ने सवा लाख बीजमंत्र का जाप आरंभ किया। अखंड ज्योति के समक्ष पं अखिलेश शुक्ल, पं लवकुश, राजेंद्र शुक्ल, महेश चंद्र दुबे, पं पुरुषोत्तम पांडेय दो जुलाई तक गुप्त नवरात्रि के अनुष्ठान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मीरापुर स्थित शक्तिपीठ मां ललिता देवी के धाम में भी गुप्त नवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान आरंभ हुए। ललिता देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा के अनुसार कोरोना से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में आठ दिन तक जप, तप और ध्यान के अलावा शतचंडी पाठ किया जा रहा है। इसी तरह मां अलोप शंकरी के दरबार में भी गुप्त नवरात्रि पर साधकों ने राष्ट्र और समाज की खुशहाली के लिए अनुष्ठान आरंभ कर दिया। दो जुलाई को नवरात्रि की पूर्णाहुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed