फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Grp Constable Harassment a contestant student by making friends in the train

Prayagraj News : सिपाही ने ट्रेन में दोस्ती गांठकर प्रतियोगी छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार किया गया

Sat, 14 May 2022 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 May 2022 09:25 PM IST
सार

पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि सात मई को वह परीक्षा देने के लिए कालका एक्सप्रेस से बिहार जा रही थी। उसके पास टिकट नहीं था। इसी दौरान ट्रेन में उसे एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी का सिपाही ललित कुमार मिला।

विज्ञापन
Prayagraj News: Grp Constable Harassment a contestant student by making friends in the train
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

खुल्दाबाद में जीआरपी के सिपाही ने परीक्षा देने जा रही युवती से दुष्कर्म किया। पहले ट्रेन में उससे दोस्ती गांठ ली और फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर खुल्दाबाद थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन



31 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि सात मई को वह परीक्षा देने के लिए कालका एक्सप्रेस से बिहार जा रही थी। उसके पास टिकट नहीं था। इसी दौरान ट्रेन में उसे एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी का सिपाही ललित कुमार मिला। आरोप है कि उसने उससे कहा कि वह उसे सुरक्षित पहुंचवा देगा और टिकट के लिए उसे कोई परेशान भी नहीं करेगा।
विज्ञापन



ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर वह झांसा देकर उसे अपने साथ अटाला स्थित एक होटल में ले गया और फिर वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद युवती किसी तरह जंक्शन पहुंची और फिर दूसरी ट्रेन में बैठकर परीक्षा देने चली गई। परीक्षा देने के बाद 12 मई को वह शहर लौटी और मामले की लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। खुल्दाबाद एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News: Grp Constable Harassment a contestant student by making friends in the train
Prayagraj News : दुष्कर्म का आरोपी सिपाही ललित कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

घंटों बैठाए रखा थाने में, मामला दबाने की कोशिश
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जीआरपी व खुल्दाबाद पुलिस पहले रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। दरअसल युवती अपनी शिकायत लेकर जीआरपी थाने में पहुुंची थी लेकिन वहां उसे घंटों बैठाए रखा गया। मामला विभाग के ही सिपाही से जुड़ा था, ऐसे में इसे दबाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन युवती के अड़े रहने पर आखिरकार घटना की जानकारी खुल्दाबाद पुलिस को दी गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। उधर पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी तैनाती अलीगढ़ जीआरपी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed