फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Firing took place outside the hostel, miscreants fired three bullets, police engaged in invest

Prayagraj News: हॉस्टल के बाहर हुई थी फायरिंग, दबंगों ने तीन गोलियां चलाईं, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 26 Jul 2025 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 10:08 PM IST
सार

कर्नलगंज में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के बाहर शुक्रवार देर रात हुए विवाद में दबंगों ने फायरिंग भी की थी। यह आरोप हॉस्टल के ही एक छात्र ने थाने में तहरीर देकर बताई है। आरोप लगाया है कि क्रेटा कार व बुलेट से आए असलहों से लैस दबंगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई थीं।

विज्ञापन
Prayagraj News: Firing took place outside the hostel, miscreants fired three bullets, police engaged in invest
गोली मारी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कर्नलगंज में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के बाहर शुक्रवार देर रात हुए विवाद में दबंगों ने फायरिंग भी की थी। यह आरोप हॉस्टल के ही एक छात्र ने थाने में तहरीर देकर बताई है। आरोप लगाया है कि क्रेटा कार व बुलेट से आए असलहों से लैस दबंगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई थीं। उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में तहरीर दी गई है। फिलहाल देर शाम तक एफआईआर पंजीकृत नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात हुई थी जिसमें दबंगों ने कार से टक्कर होने पर डंफर चालक को पीट दिया था। मौके पर फायरिंग की चर्चा रही थी लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया था। साथ ही देर रात तक तहरीर न मिलने की बात कही थी। शनिवार को मुस्लिम बोर्डिंग के छात्र अबसार अहमद की ओर से एक तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि शुक्रवार रात वह अपने साथियों के साथ हाॅस्टल के गेट पर दोस्त के बुलाने पर आया। यहां क्रेटा कार व डंफर में टक्कर हो गई थी और इसी कार में उसका दोस्त कुछ अन्य युवकों के साथ सवार था।

विज्ञापन


कार में सवार युवकों ने डंफर चालक को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कारसवार युवकों ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिसमें वह व एक अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। इसके बाद अन्य छात्रों के आने पर हमलावर कार व बुलेट छोड़कर भाग निकले। कार पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों के बाबत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में असलहा लेकर कैसे घूम रहे थे दबंग

इस घटना से कर्नलगंज पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात में बिना नंबर वाली कार में असलहा लेकर दबंग युवक कैसे घूम रहे थे। यह हाल तब है जबकि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सख्त निर्देश हैं कि रात में फर्राटा भरने वाली बिना नंबर वाली गाड़ियों की चेकिंग की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed