फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: fearless sand mining on jhunsi ghats

झूंसी के गंगा घाटों पर बेखौफ हो रहा बालू खनन, जिम्मेदार बने उदासीन

Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: fearless sand mining on jhunsi ghats
बालू खनन - फोटो : अमर उजाला

झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग और नीबी गांव के गंगा घाट पर बालू माफिया बेखौफ बालू खनन में जुटे हुए हैं। पुलिस की सरपरस्ती में रात के अंधेरे में मां गंगा का सीना छलनी किया जा रहा है। रातभर गंगा के फेटे से निकाली जाने वाली बालू घाट किनारे नाव से पहुंचाई जाती है। इसके बाद धीरे-धीरे कर बालू का उठान वहां से कराकर सुरक्षित अड्डे पर ले जाकर डंप कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, जिम्मेदार विभाग केअफसर और कर्मचारी सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।इस वक्त पूरे प्रदेश में बालू खनन पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद सरकारी आदेश को धत्ता बताते हुए बालू माफिया बेखौफ सक्रीय हैं। झूंसी के छतनाग और नीबी गंगा घाट पर पिछले कई दिनों से बालू खनन खुलेआम किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी मशीनरी ही सरकार की मंशा पर पानी फेरने पर उतारू है। इसी का नतीजा है कि झूंसी क्षेत्र में बेखौफ मिट्टी के बाद अब बालू का खनन किया जा रहा है। कुंभ मेले के दौरान झूंसी के छतनाग में भी करोड़ों की लागत से दो पक्के घाट बनाए गए थे। इन्हीं में से एक छतनाग के नागेश्वर मंदिर घाट के आसपास इन दिनों बालू का बेखौफ खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि आधी रात को सैकड़ों मजदूरों को लगाकर बालू का खनन किया जा रहा है। रात के अंधेरे में शुरू होने वाला खनन का अवैध कारोबार इलाकाई पुलिस की मदद से भोर होने तक बदस्तूर जारी रहता है। हालत यह है कि भारी खनन के कारण पक्के स्नान घाट पर खतरा मंडराने लगा है।


साथ ही पूरी रात ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर की आवाजाही के कारण कुंभ मेला बजट से तैयार की गईं सड़कें भी ध्वस्त होने लगी हैं। इसके अलावां नीबी घाट पर भी रोजाना साठ से सवा सौ डंफर बालू का खनन किया जा रहा है। यहां से होने वाली बालू निकासी को बालू माफिया किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डंप कर दे रहे हैं। वहां से बालू के कारोबार को चोखा किया जाता है। इस संबंध में एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें बालू खनन की जानकारी नहीं है। अगर खनन हो रहा है तो जांच कर बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed