Prayagraj News : रेलकर्मी की हत्या के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जंक्शन पर की गई नारेबाजी
विक्षिप्त युवक द्वारा रेलकर्मी की हत्या किए जाने के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज संघ की ओर स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय प्रयागराज जंक्शन पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंडल मंत्री चंदन सिंह के नेतृत्व में स्टेशन डायरेक्टर, आरपीएफ और जीआरपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विस्तार
विक्षिप्त युवक द्वारा रेलकर्मी की हत्या किए जाने के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज संघ की ओर स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय प्रयागराज जंक्शन पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंडल मंत्री चंदन सिंह के नेतृत्व में स्टेशन डायरेक्टर, आरपीएफ और जीआरपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बता दें कि जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी अमित कुमार पटेल (25) के सिर पर रॉड मारकर उनकी हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे आरपीएफ जवान पर भी उसने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
घटना रात करीब 9:20 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर आउटर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर आया। वहां पहुंचते ही उसने प्लेटफॉर्म पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहे उत्तर मध्य रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग में कार्यरत मैकेनिकल हेल्पर अमित कुमार पटेल पर हमला कर दिया। उसने अमित के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए जिससे अमित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान माधव सिंह ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.