{"_id":"5ef8c7448ebc3e42fa48ddbd","slug":"prayagraj-news-danger-of-infection-when-teachers-call-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षकों को स्कूल बुलाने से संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षकों को स्कूल बुलाने से संक्रमण का खतरा
Sun, 28 Jun 2020 10:07 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन
प्रदेश सरकार की ओर से एक जुलाई से प्राथमिक शिक्षकों को स्कूल बुलाए जाने से उनमें संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। प्रदेश के छह लाख शिक्षकों को स्कूल बुलाए जाने से उनमें संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के इस तुगलकी फरमान के विरोध का फैसला किया है।
विज्ञापन
यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि जब देश में मात्र 100 व्यक्ति संक्रमित थे तो सरकार ने 13 मार्च को ही स्कूल बंद कर दिया था। जब संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख पहुंच चुकी है, ऐसे में शिक्षकों को स्कूल बुलाना ठीक नहीं है। उन्होंने एक जुलाई से पूरे समय के लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाने का विरोध किया है।
विज्ञापन