फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: counseling for appointment of assistant professor today

असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं राजनीति विज्ञान में नियुक्ति के लिए काउंसलिंग आज से

Wed, 17 Jun 2020 08:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jun 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: counseling for appointment of assistant professor today
teacher - फोटो : social media

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 18 से 22 जून के बीच कॉलेजों के चयन के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन विकल्प भरने के बाद डाटा प्रोसेसिंग 23 और 24 जून को होगा। डाटा प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद कॉलेज आवंटन के बाद 25 जून को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन विकल्प भरने के लिए वेबसाइट hiedup.upsdc.gov.in पर जाकर वरीयता क्रम के अनुसार विकल्प लॉक करें।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. वंदना शर्मा के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए दिशा निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 287 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 166 एवं राजनीति विज्ञान के 121 पद शामिल हैं। विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसमें 31 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी करके नियुक्ति दी जा चुकी है।


अब हिंदी एवं राजनीति विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून तक नियुक्ति पत्र देने के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र के रिजल्ट विवाद के कारण अटके हुए हैं, इन विषयों से संबंधित मामले न्यायालय में लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed