फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news:congress protest the removal of ssp

भड़के कांग्रेसी, छात्रसंघ भवन पर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news:congress protest the removal of ssp
कांग्रेस लोगो - फोटो : amar ujala

निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज को हटाए जाने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके थे।

विज्ञापन


जिसमें कैबिनेट मंत्री के पूर्व प्रतिनिधि समेत अन्य सफेदपोश नेताओं के नाम उजागर हुए थे। ऐसे में एक ईमानदार अफसर को जिले से हटाना सरकार के जीरो टोलरेंस जैसे बयान पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने एसएसपी के हटाए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


अनिल पांडेय, सुरेश यादव, अखिलेश यादव, जितेश मिश्रा, शशांक शर्मा, शकील अहमद, निखिल, अनुराग आदि मौजूद रहे। उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने आरोप लगाया कि बड़े नेताओं के नाम सामने आने की वजह से सरकार ने एसएसपी को हटाया गया। उन्होंने सरकार को इस फैसले को वापस लेने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed