फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: cleanliness of akshayvat campus

मूल अक्षयवट में झाड़ियों ने रोकी श्रद्धालुओं की राह

Sat, 20 Jun 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: cleanliness of akshayvat campus
मूल अक्षयवट आगे भी खुला रखने का निर्णय
अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। परिसर और रास्ते की सफाई न होने की वजह से शनिवार को अक्षयवट का फाटक खोलने के साथ ही बंद कर दिया गया। अफसरों के मुताबिक रास्ते की सफाई के बाद ही अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज मेला प्राधिकरण और सेना के बीच सहमति के बाद शनिवार को अक्षयवट खोलने के लिए किले के द्वार पर फोर्स तैनात कर दी गई। इस बीच फाटक खोलने पर पता चला कि तीन महीने से बंद अक्षयवट के मार्ग पर झाड़ियां उग आई हैं। किले की दीवारों से लेकर प्रवेश और निकास की दोनों लेन में भी घासें होने की वजह से सफाई कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसी के साथ सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। सुरक्षा मानकों के अनुरूप अक्षयवट से सरस्वती कूप तक एचडी कैमरे भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। मेला प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि तीन महीने से बंद अक्षयवट को खोलने के बाद पता चला कि सफाई के बिना आम श्रद्धालुओं को प्रवेश देना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि परिसर की सफाई में दो दिन का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed