Prayagraj News : कर्जन ब्रिज के नीचे नर्स से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
फाफामऊ में कर्जन ब्रिज के नीचे युवती से दरिंदगी के मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विस्तृत से पूछताछ के बाद मामले में एक आरोपी पर दुष्कर्म जबकि अन्य तीन अज्ञात पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफामऊ में कर्जन ब्रिज के नीचे युवती से दरिंदगी के मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विस्तृत से पूछताछ के बाद मामले में एक आरोपी पर दुष्कर्म जबकि अन्य तीन अज्ञात पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रात भर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही और उसे कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद युवती से विस्तृत पूछताछ की गई। इस दौरान युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया जबकि उसके तीन साथियों ने गालीगलौज, मारपीट करते हुए उसे जान से मारने को धमकाया। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर पुलिस की एक टीम रातभर घटनास्थल यानी कर्जन ब्रिज के नीचे तक जाने व आने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। इस दौरान पुलिस उस जगह पर भी गई जहां युवती के मुताबिक, एक बदमाश उसे छोड़कर भाग निकला था।
इस फुटेज में आरोपियों के बारे में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। फिलहाल इस मामले में अफसर जांच जारी होने की बात कहते रहे। डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।
बुलाने पर नहीं आया दोस्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके उस दोस्त को भी फोन कर बुलाया, जो युवती के मुताबिक, घटनास्थल से मारपीट कर भगा दिया गया था। हालांकि वह नहीं आया। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।
7:30 बजे सैलरी लेकर निकली थी अस्पताल से
उधर सूत्रों का कहना है कि घटना वाली रात यानी 16 अगस्त को शाम 7:30 बजे के करीब युवती अस्पताल से सैलरी के चार हजार रुपये लेकर निकली थी। बता दें कि युवती फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। रात 12 बजे के करीब उसका भाई उसे खोजते हुए अस्पताल भी पहुंचा था। उधर सोमवार को उसे मेडिकल के लिए भेजा गया।