फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News body of the son of a sub-inspector posted in the DGP office was found hanging in his roo

Prayagraj News : डीजीपी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 21 Feb 2026 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 07:51 PM IST
सार

लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे विकास धुरिया (24) का शव शनिवार सुबह फाफामऊ स्थित घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Prayagraj News body of the son of a sub-inspector posted in the DGP office was found hanging in his roo
विकास धुरिया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे विकास धुरिया (24) का शव शनिवार सुबह फाफामऊ स्थित घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को तनाव के चलते आत्महत्या करने की आशंका है। हालांकि, परिवार वाले मौत के कारण की वजह नहीं बता सके हैं। फाफामऊ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा साइजिंग गली निवासी राजेश कुमार धुरिया लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह कार्यालय में स्टेनो हैं। उनका बेटा विकास धुरिया कपड़े की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह उसकी मां घर में साफ-सफाई कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने जब विकास के कमरे का दरवाजा खोला तो वह पंखे से बिजली के तार के सहारे लटका हुआ था। शाेर-शराबे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। विकास तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से विकास की मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बिल्कुल ठीक था विकास

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि विकास रात में बिल्कुल ठीक था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन रात में न जाने ऐसा क्या हुआ कि सुबह वह पंखे से लटका मिला। वहीं, पुलिस विकास के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ननिहाल में प्रतियोगी छात्र का फंदे से लटकता मिला शव

नैनी थाना क्षेत्र के एफसीआई रोड शिव नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात एक प्रतियोगी छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारते हुए पजिरनों को घटना की दी। छात्र यहां अपने ननिहाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किया करता था। मध्य प्रदेश के रीवा जिला के पानासी सुहागी गांव निवासी 22 वर्षीय विपुल सिंह बघेल पुत्र अजीत सिंह बीते कई साल से एफसीआई रोड शिवनगर में अपने मामा विनोद सिंह के यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मामा झारखंड के रांची जिले में सेना में तैनात हैं।

शुक्रवार रात पड़ोसियों ने देखा कि विपुल कमरे में फंदे पर लटक रहा है। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना पाकर नैनी पुलिस व 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पिता गांव में किसानी करते हैं। वह तीन बहनों में वह सबसे छोटा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed