{"_id":"5ef75ecc96941252005820dd","slug":"prayagraj-news-blackmail-a-woman-and-ask-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा व शिक्षक की पत्नी को ब्लैकमेल कर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा व शिक्षक की पत्नी को ब्लैकमेल कर मांगे रुपये
Sat, 27 Jun 2020 08:29 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुंबई ब्लैकमेलिंग मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाली छात्रा व शिक्षक की पत्नी को ब्लैकमेल कर उनसे रुपये मांगे गए। शिक्षक की पत्नी से रुपये मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छात्रा के मामले में कीडगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक एक कॉलेज में पढ़ाते हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं। नौकरी लगने से पहले उनकी पत्नी की कोचिंग में पढने वाले सहारनपुर निवासी दीपांशु शर्मा से मुलाकात हुई जो यहां रहकर तैयारी करता था। इसी दौरान नौकरी लगने के बाद शिक्षिका की शादी हो गई। हालांकि दीपांशु उसे ब्लैकमेल कर करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
अब वह फिर रुपये मांग रहा था। वह रुपये लेने के लिए आया तो घरवालों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि शिक्षक की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने उनसे पूर्व में दो लाख रुपये लिए और अब तीन लाख रुपये और मांग रहा था। असमर्थता जताने पर वह बम लेकर उनके घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा। जिस पर जुटे मोहल्लेवालों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पिता के मोबाइल पर अशलील वीडियो भेजकर मांगे पांच लाख रुपये
कीडगंज में रहने वाली छात्रा ने अशलील वीडियो भेजकर पांच लाख रुपये मांगने, धमकाने व अन्य आरोपों में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि 2014 में उसकी मुलाकात तेलियरगंज निवासी नवीन मिश्रा से हुई। जिसने प्रवेश का झांसा देकर उससे नजदीकी बना ली। फिर शादी करने की भी बात कहने लगा।
2018 में पता चला कि वह शादीशुदा है लेकिन आरोपी की मां व बहन ने बताया कि कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। 18 जून को आरोपी की पत्नी ने उसके पिता के मोबाइल पर अशलील वीडियो भेजकर पंाच लाख रुपये मांगे। साथ ही रुपये न देने पर वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी व उसका मामा मनोज तिवारी लगातार फोन कर धमका रहे हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी इविवि कर्मचारी का बेटा है।