{"_id":"5eea3712a353255316037c0d","slug":"prayagraj-news-appointment-not-done-even-after-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूल: चयन के बाद भी नहीं हुई शिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूल: चयन के बाद भी नहीं हुई शिक्षकों की नियुक्ति
Wed, 17 Jun 2020 10:19 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिषदीय अंग्रेजी माध्यम के स्कूूूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से सत्र 2019-20 में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला चयन समिति की ओर से अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए शिक्षक चयन प्रक्रिया एक सितंबर तक पूरी कर लेने के बाद भी किसी शिक्षक को चयन के बाद नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
चयनित शिक्षक जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाते रहे परंतु उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई।
अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 20 मार्च 2019 को विज्ञापन जारी किया गया। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने इसके लिए आगे बढ़कर आवेदन किया।
विज्ञापन
विभाग की ओर से 16 मई 2019 को परीक्षा कराई गई, 26 जून से एक जुलाई तक इंटरव्यू कराया गया। इंटरव्यू के बाद 30 अगस्त से एक सितंबर तक नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कराई गई। चयन और नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी प्रयागराज जिले में अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नही की गई।
विज्ञापन
शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी करने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। चयनित अभ्यर्थी जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक गए परंतु नियुक्ति पत्र नहीं मिला। तत्कालीन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह ने भी इस संबंध में बीएसए को नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया परंतु बीएसए कार्यालय पूरे सत्र नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर सका।
शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से अंग्रेजी माध्यम के चयनित विद्यालयों में जो बच्चे पढ़ रहे हैं, वह अंग्रेजी शिक्षा से वंचित रह गए। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल प्रदेश सरकार एवं स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद भी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक ्ति नहीं हो सकी। इन विद्यालयों में पंजीकृत बच्चे पूरे वर्ष बिना शिक्षकों के स्कूल आते रहे।