फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj new Police Commissioner says: Tightening the grip on criminals and winning the public's trust is t

प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर बोले: अपराधियों पर शिकंजा और जनता का भरोसा जीतना ही पहली चुनौती

Wed, 29 Jul 2026 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2026 08:45 PM IST
सार

आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष इससे पहले वाराणसी जोन में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj new Police Commissioner says: Tightening the grip on criminals and winning the public's trust is t
पीयूष मोर्डिया, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष इससे पहले वाराणसी जोन में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए पुलिस आयुक्त बनने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं। पुलिस आयुक्त के सामने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं, पीयूष ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। जनता का भरोसा जीतना बड़ी चुनौती हो गई। उनके साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर निवासी पीयूष मोर्डिया ने अलीगढ़ जोन में आईजी की जिम्मेदारी संभाली। लखनऊ कमिश्नरेट में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रहे, वाराणसी जोन के एडीजी पद पर काम किया। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त से सवाल-जवाब

सवाल: प्रयागराज की कमान संभालना आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती है?

जवाब: प्रयागराज ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: प्रयागराज में आपकी पहली प्राथमिकताएं क्या होंगी?
जवाब: अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई, यातायात व्यवस्था में सुधार और पुलिस-पब्लिक संवाद को मजबूत करना।

सवाल: महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों के बाद प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर क्या रणनीति होगी?
जवाब: बड़े आयोजनों के अनुभवों का उपयोग करते हुए आधुनिक तकनीक, बेहतर ट्रैफिक प्लानिंग और मजबूत इंटेलिजेंस व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।

सवाल: अपराधियों के खिलाफ क्या होगी रणनीति?
जवाब: अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी लेकिन निर्दोष लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता बरती जाएगी। कानून का राज स्थापित करना हमारा लक्ष्य होगा।

सवाल: अतीक अहमद के नेटवर्क से जुड़े कई नाम अब भी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में हैं। शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम जैसे फरार आरोपियों को लेकर क्या प्राथमिकता होगी?
जवाब: कानून से ऊपर कोई नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें काम करेंगी।


सवाल: अतीक अहमद गैंग के आर्थिक नेटवर्क और अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी क्या?
जवाब: अपराध से अर्जित संपत्ति और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। जांच के आधार पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सवाल: प्रयागराज में भू-माफिया की समस्या लंबे समय से चर्चा में रही है, इस पर रणनीति क्या होगी?
जवाब: भूमि विवादों और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed