फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: New generation to follow glorious tradition of Lord Ram - Deputy CM

Prayagraj : भगवान राम की गौरवशाली परंपरा का अनुसरण करे नई पीढ़ी- डिप्टी सीएम

Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: New generation to follow glorious tradition of Lord Ram - Deputy CM
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
कटरा की रामलीला में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का नई पीढ़ी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दिन असत्य पर सत्य की विजय का है। ऐसे में हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं का अनुसरण करना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार राम वन गमन पथ को सजाने -संवारने के साथ ही उससे जुड़े तीर्थ स्थलों के भी कायाकल्प में जुटी है। 
विज्ञापन


मार्गों का चौड़ीकरण हो रहा है। इससे पहले कमेटी की ओर से संपूर्ण रामायण की रामकथा की लीला के लिए आरती, पूजन किया। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता के अलावा स्मारिका समिति के संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने अंगवस्त्रम पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल ने किया।
विज्ञापन



अयोध्या के सिंहासन पर भगवान राम का राज्याभिषेक
लंका विजय कर लौटे भगवान राम को अयोध्या की राजगद्दी सौंप दी गई। बाघंबरी क्षेत्र रामलीला कमेटी की ओर से राम राज्याभिषेक की लीला का
मोहक मंचन किया गया। लंका पर विजय पताका फहरा कर प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के लौटने पर अयोध्या नगरी दीपों से जगमग हो गई। लीला मंचन के दौरान भगवान राम को राजगद्दी पर विराजमान कर कर प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाया। इस दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि टीना मां ने भगवान की आरती की। परंपरा अनुसार राजतिलक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव बाजपेयी, मंत्री रामाश्रय दुबे, रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम नरेश तिवारी पिंडीवासा, कुंज बिहारी मिश्र, सुधीर द्विवेदी,
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्र सिंह उपस्थित थे।


विजय पर्व पर शस्त्र पूजन कर फहराई गई शौर्य पताका
विजय दशमी पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन कर शौर्य पताका लहराई गई। इस दौरान भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। कानपुर रोड स्थित गोमती गार्डेन परिसर में महाराणा प्रताप शक्ति पुंज ट्रस्ट की ओर से शस्त्र पूजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शस्त्र पूजन किया गया।

भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने विजय दशमी पर लोक कल्याण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने क्षत्रिय कल्याण के लिए महाराणा प्रताप शक्ति पुंज ट्रस्ट के उद्देश्यों को सहारा। साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की लोगों से अपील भी की। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति एपी सिंह ने क्षत्रिय समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील की।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शरण पुजारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, नगर निगम के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा नेता विक्रम जीत सिंह भदौरिया,उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, रेनू राज सिंह,राजेश सिंह,सभाजीत सिंह,अशोक सिंह कलहंस, दिनेश प्रताप राव,संतोष सिंह बब्लू, अमरजीत सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,महासचिव शिववीर सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


शिव शक्ति सेना ने सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में किया शस्त्र पूजन
शिवशक्ति सेना की ओर से बादशाही मंडी स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शस्त्र पूजन किया गया। सेना के संस्थापक अजय
गुप्ता,महासचिव दिनेश सिंह राजपूत, प्रमोद बंसल ने भगवान राम की आरती की। इसके बाद पुरोहित अलख नारायण मिश्र और मिखिलेश कुमार पांडेय ने चांदी के धनुष-बाण, तलवार, फरसा, गदा जैसे शस्त्रों का पूजन किया। इस मौके पर वंश तिवारी, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, ललिता अग्रवाल, बब्बन सिंह चौहान, अयोध्या सिंह चौहान, अजय जैन, बादल केसरवानी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर शिवसेना की ओर से महानगर प्रमुख मिलन साहू के नेतृत्व में मानसरोवर स्थित कार्यालय परिसर में शस्त्र पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed