फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: National Parashuram Parishad mega camp concludes in Divya Kumbh, officers and workers honored

प्रयागराज : दिव्यकुंभ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाशिविर का समापन, अधिकारी और कार्यकर्ताओं का सम्मान

Fri, 28 Feb 2025 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज/मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 01:06 AM IST
सार

इस मौके पर अधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Prayagraj: National Parashuram Parishad mega camp concludes in Divya Kumbh, officers and workers honored
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज दिव्यकुम्भ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाशिविर समापन एवं शिविर व्यवस्था पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मान समारोह अवसर पर परिषद के संस्थापक पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने अपने सम्बोधन में कहा कि 8 दिसंबर 2024 को भूमि पूजन के उपरांत 2 लाख स्क्वायर फीट में महाशिविर की स्थापना की गयी। 

विज्ञापन


महाशिविर में श्री परशुराम धाम, ऋषि जमदग्नि धाम, मां रेणुका धाम एवं सप्तऋषि धाम के रूप में शिविर के 4 भागों में 4 धाम की स्थापना की गई। महाशिविर में 1800 लोगों के विश्राम व्यवस्था के साथ 90 कक्ष बनाए गए। इन सभी कक्षों के नाम ऋषियों एवं महापुरुषों के नाम पर हुए, जोकि प्रत्येक कक्ष मे उनके सामने अंकित किये गये।
विज्ञापन


समस्त प्रदेशों के कैंप कार्यालय हेतु केन्द्रीय कार्यालय भी बनाया गया जिसमें स्वागत कक्ष, अतिथि कक्ष, मिडिया कक्ष और वार रूम ( बैठक कक्ष) २ प्रसादम निर्मित किये, 125 शौचालय निर्मित किये गये हैं। पंद्रह स्नानागार एवं पंद्रह मूत्रालय तथा अस्सी कॉटेज में अटैच बाथरूम बनाए गए तथा दो सुरक्षाकर्मी कक्ष बनाए गए। महाशिविर के परिसर मे ही 51 फुट भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापित की गई जिसमें लगभग 4 करोड़ श्रद्धालुओं द्वारा सेल्फी लेकर रिकार्ड बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: National Parashuram Parishad mega camp concludes in Divya Kumbh, officers and workers honored
यादगार लम्हे... - फोटो : अमर उजाला

महाशिविर में 45 दिनों तक अनवरत हरी परशुराम महायज्ञ चला जिसमें 1 करोड़ 8 हजार आहुतियां हुई,  लगभग 2 दर्जन देश के श्रद्धालुओं ने अपनी आहुतियां देकर श्री परशुराम महायज्ञ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान श्री परशुराम जी के जीवन संस्करण पर आधारित भगवान परशुराम आर्ट गैलरी में भगवान परशुराम जी के बाल्यकाल से लेकर युद्धकाल तक चीजों को उल्लेखित किया गया तथा  महत्वपूर्ण घटनाओं और 21 युद्धभूमियों का चित्रण किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप मे आचार्य राधा कृष्णमनोडी जी, केन्द्रीय मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद भारत का ही नहीं अपितु राष्ट्र का संगठन हो गया जिसका श्रेय संस्थापक प. सुनील भराला जी को जाता है। समाज के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में राष्ट्रीय परशुराम परिषद ही पिरोएगी। भगवान श्री राम जी को भगवान की प्रतिष्ठा भगवान परशुराम जी ने दिलाई। अगर वह प्रथम बार पूजन कर भगवान न कहते तो भगवान की जानकारी किसी को न होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed