फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Message of voting given to children by the children through painting

प्रयागराजः पेंटिंग के जरिए बच्चों ने बड़ों को दिया मतदान का संदेश

Sat, 13 Apr 2019 02:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Message of voting given to children by the children through painting
aprajita - फोटो : प्रयागराज
मतदान को लोकतंत्र के त्यौहार के रूप में मनाने का संदेश शुक्रवार को बच्चों ने बड़ों को दिया। मम्मी-पापा की मौजूदगी में नन्हे-मुन्नों ने चित्रकला व खेल केजरिए रिकार्डतोड़ मतदान की अपील की। बच्चों का साथ उनकी मम्मियों ने भी खूब दिया। किसी ने मतदान पर कविता लिखी तो किसी ने मेहंदी रचाई। अमर उजाला अपराजिता व चुनाव आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिताएं अशोकनगर स्थित विनायक इन्क्लेव में आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन


नवरात्रि की महाअष्टमी की शाम अपार्टमेंट में भजन संध्या के कार्यक्रम को छोड़कर महिलाओं, पुरुषों ने मतदाता जागरूकता के लिए छेड़ी गई इस मुहिम को गति दी। सभाकक्ष में बच्चों ने ‘मतदान-महादान’ के संदेश की व्यापकता को अलग-अलग भावों में ड्राइंग सीट पर उकेरा। बच्चों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सार्थकता को चित्रों के जरिए बखूबी व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में आशी सिंह, वर्णिका सिंह, शांभवी ऋतुराज, समृद्धि मदान, तान्या, आशी श्रीवास्तव,नव्या श्रीवास्तव, शिवम सिंह, वियान वीर ऋतुराज, सुहानी सक्सेना, मनीत कौर, हर्षवर्धन सिंह, अथर्व सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में प्रेमलता पांडेय, महिमा कुशवाहा, रंजना झा, शोभा सिंह, सुशीला सिंह, सुप्रिया श्रीवास्तव, बीना सिंह, आरुषी मदान, सरिता सिंह, यांशु सिंह ने प्रतिभाग किया। स्विप के कोआर्डिनेटर डॉ. निरंजन सिंह ने अभियान के महत्व के अलावा मतदान से जुड़े अहम पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझी कीं। शिक्षिका अपर्णा व भावना ने सहयोग प्रदान किया। अपार्टमेंट के सचिव सेवा निवृत्त सीडीओ एनपी सिंह ने आभार प्रकाश किया। इस मौके पर सोसाइटी के गिरिजा शंकर पांडेय, जयराम सिंह समेत कई लोगों ने अपराजिता के तहत शतप्रतिशत मदतान करने व नारी गरिमा के साझा संकल्प को साकार बनाने के लिए शपथ पत्र भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम की साझा मतदाता जागरूकता मुहिम शनिवार को जार्ज टाउन के संगम अपार्टमेंट में शाम पांच बजे से चलाई जाएगी। इसमें बच्चों, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed