{"_id":"61a6793f9ae8b30b635e6f49","slug":"prayagraj-mass-murder-sent-to-jail-accused-s-friend-detained-finger-print-samples-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : जेल भेजे गए आरोपी का दोस्त हिरासत में, लिए गए फिंगर प्रिंट के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : जेल भेजे गए आरोपी का दोस्त हिरासत में, लिए गए फिंगर प्रिंट के नमूने
Wed, 01 Dec 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
four murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ के गोहरी गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में जेल भेजे गए पवन सरोज के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह आरोपी पवन के पड़ोस में रहता है और दोनों में गहरी दोस्ती है। वारदात के बाद से दोनों में कई बार फोन पर बातचीत हुई। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। उधर फोरेंसिक टीम ने उसकेफिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए हैं, जिनका मिलान घटनास्थल से बरामद फिंगर प्रिंट के नमूनों से किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक , गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी पवन सरोज का मोबाइल कब्जे में ले लिया था। उसके मोबाइल की कॉल हिस्ट्री खंगालने से पता चला कि वारदात के बाद से उसकी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से कई बार बात हुई। यह युवक मूल रूप से उसके ही गांव का रहने वाला है और दोनों में गहरी दोस्ती भी है। वह भी पवन की तरह मजदूरी करता है।
सूत्रों का कहना है कि कॉल हिस्ट्री से यह भी पता चला है कि वारदात वाले दिन भी उनके बीच बातचीत हुई। खास बात यह है कि दो दिन पहले भी उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन कुछ देर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन जांच पड़ताल के दौरान कुछ अन्य बातें सामने आने पर मंगलवार को उसे फिर हिरासत में ले लिया गया। फोरेंसिक टीम ने उसके फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो उसके भी डीएनए सैंपल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी के घरवाले बोले : घटना की सीबीआई जांच हो
गोहरी हत्याकांड में पवन सरोज के जेल भेजे जाने के बाद से उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पिता राम कुमार, मां व दो बहनों का आरोप है कि उसे फर्जी फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस दिन की वारदात बताई जा रही है, उस रात पवन घर पर ही था। उसका कभी कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा। उसके बारे में ग्रामीणों से भी पूछा जा सकता है।
पिता ने बताया कि तीन दिन पहले पुलिसवाले आए और बेटे को लेकर चले गए। पूछने पर सिर्फ इतना बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। एक दिन बाद पता चला कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता का कहना है कि युवती व उसके परिवारवालों से उसके बेटे का कोई लेनादेना नहीं है। पिता व अन्य परिजनों की मांग है कि सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराए।
लापता सोनू के बारे में बताया कि वह उनका रिश्तेदार है, लेकिन फिलहाल कहां है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। गायब गंगे के बारे में पिता ने बताया कि वह कोरसंड का रहने वाला है और मृतक फूलचंद के साथ भट्ठे पर मजदूरी करता था।
एक दिन फूलचंद को अपने घर पर बात करनी थी, ऐसे में गंगे ने उसकेबेटे पवन के मोबाइल से उसके घर के नंबर पर कॉल करवाई थी। आशंका जताई कि हो सकता है कि इसी दौरान युवती के घर का नंबर उसे मिला हो। लेकिन मोबाइल से मैसेज भेजने के संबंध में कोई भी जानकारी होने से पिता ने इनकार कर दिया।
अर्जी मंजूर, आरोपी आज लिया जाएगा कस्टडी रिमांड पर
उधर मामले में जेल भेजे गए पवन सरोज को पुलिस बुधवार से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। फाफामऊ पुलिस की ओर से इस संबंध में अर्जी दी गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। रिमांड के दौरान उससे घटना को लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी। यह भी पूछा जाएगा कि आखिर घटना वाली रात उसकी लोकेशन गोहरी गांव में क्यों थी।
मुंबई में पकड़े गए दो नामजद आरोपी
प्रयागराज। फाफामऊ कांड में नामजद कराए गए दो आरोपी मुंबई में पकड़े गए हैं। एसओजी टीम मंगलवार को उन्हें हिरासत में लेने के बाद शहर आने के लिए चल दी है। गौरतलब है कि नामजद 11 आरोपियों में से दो आरोपियों के मुंबई में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद एक टीम वहां पहुंचकर उनकी तलाश में जुटी थी।