फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj marriage of sister postponed due to Corona virus, Dua-e-Shifa  protection of the people

प्रयागराज : कोरोना वायरस के कारण टली बहन की शादी, लोगों की हिफाजत के लिए पढ़ी गई दुआ-ए-शिफा 

Sun, 15 Mar 2020 06:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 15 Mar 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj marriage of sister postponed due to Corona virus, Dua-e-Shifa  protection of the people
सांकेतिक तस्वीर

चीन से शुरु हुआ कोरोना वायरस का खौफ धीरे धीरे दूनिया के कई मुल्कों को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत इस महामारी अछूता नहीं रहा है। इन दिनों मुस्लिम समाज में शादियों का समय चल रहा है लेकिन कोरोना वायरस के कारण बेटियों के हांथ पीले करने की तैयारी में लगे लोगों में खौफ का यह आलम है। लोगों को ये परेशानी खाए जा रही है कि कहीं शादी को भी महामारी के कारण टालना ना पड़े। 

विज्ञापन


सै.मो. अस्करी के अनुसार उनकी बहन तहमीना रिजवी जो खाड़ी देश के शारजाह मे अध्यापक हैं। उनकी बेटी रजाह फात्मा की शादी 28 मार्च को लखनऊ में होनी थी। तहमीना ने परिवार सहित हवाई जहाज का टिकट भी बुक करा लिया था। सारी तैयारी पूरी हो गई थीं लेकिन वहां की सरकार ने सभी को नोटिस दे दिया कि जो भी वहां रह रहे हैं वे सब 20 मार्च तक शारजाह वापिस लौट आएं। 
विज्ञापन


अगर वे लोग शादी तक यानी 24 मार्च के बाद शारजाह वापस लौटते तो उन्हें वापसी में कठिनाई होती और नौकरी का भी सवाल था। ऐसे में शादी की तारीख को लड़के वालों की रजामंदी से चार माह आगे बढ़ा दिया गया जबकि शादी के कार्ड भी बंट चूके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही दुबई में रहने वाले दानिश रजा, समरीन कौसर और शारजाह में रहने वाले मसूद हुसैन, मेहेर हुसैन, अब्बास महदी, कैसर मेंहदी, अफशां मेंहदी, और ईरान के कुम शहर और मशहद में रहने वाल सैकड़ों हिन्दुस्तानी के साथ भी है। ये लोग पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं और अब सब भारत वापसी के लिए बेचैन हैं। मगर अब उन देशों की सरकार उन्हें कहीं जाने की इजाजत नहीं दे रही है। 

कोरोनावायरस संकट के चलते फ्लाइट और वीजा भी बंद हैं। ऐसे में दूसरे देशों में रह रहे लोग को सिर्फ वाट्सऐप या बॉटम के जरिए अपनों की खैरियत मिल पा रही है। दूसरे देशों रह रहे लोग अपनों की खैरियत को लेकर परेशान हैं। ओलमाओं द्वारा कोरोना वायरस से मुल्क-ए-हिंद के लोगों की हिफाजत के लिए दुआ-ए-शिफा ए सज्जादीया भी पढ़ी गई। 


मौलाना जिनान असगर मौलाई और मौलाना नसीर अहमद के लिए रानी मण्डी मे वकार रिजवी के आवास पर सामूहिक दूआ कराई गई। इस मौके पर मौलाना जिनान असगर मौलाई, मौलानानसीर अहमद, मौलाना अम्मार, मौलाना रजा अब्बास जैदी, सै.मो. अस्करी, तौहीद अन्सारी, वकार रजा, दानिश रिजवी, सामिन अब्बास, जैगम हुसैन, शबीह अब्बास, जाकिर हुसैन, जावेद रिजवी, जफर हैदर, रुही रिजवी, हैदर जकी, राशिद रिजवी, जाफर हसन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed