फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: 3.50 crore devotees are expected to bathe on Mauni Amavasya, preparations complete

Prayagraj Magh Mela : मौनी अमावस्या पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना, तैयारियां पूरी

Sat, 17 Jan 2026 05:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 05:22 AM IST
सार

मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मेले में एक अतिरिक्त स्नान घाट ‘काली पार्ट-दो’ का विस्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: 3.50 crore devotees are expected to bathe on Mauni Amavasya, preparations complete
माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मेले में एक अतिरिक्त स्नान घाट ‘काली पार्ट-दो’ का विस्तार किया गया है। लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नागवासुकि क्षेत्र में ही स्नान की व्यवस्था की जा रही है जिससे संगम क्षेत्र पर दबाव कम किया जा सके। शुक्रवार तड़के से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया। संगम नोज के अलावा नैनी के अरैल, झूंसी और संगम क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार को 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि प्रशासन के मुताबिक देर शाम तक 25 से 30 लाख लोगों की मेला क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज की गई। इसमें काफी संख्या में कल्पवासी भी शामिल रहे। मौनी अमावस्या के मुख्य स्नान पर्व को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने से भीड़ में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मेला क्षेत्र को नौ सर्किल में विभाजित किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए 16 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं और लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्नान पर्व पर तीन से साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। इस ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, डायवर्जन, एआई आधारित सर्विलांस और भीड़ प्रबंधन को और मजबूत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जल यातायात योजना, रेडियो संचार, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सॉफ्ट स्किल, पांटून पुल, अग्निशमन, सुरक्षा, अभिसूचना और साइबर अपराध से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Prayagraj Magh Mela: 3.50 crore devotees are expected to bathe on Mauni Amavasya, preparations complete
माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या ज्योतिष पीठम के निदेशक आचार्य विवेक उपाध्याय के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसे अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। 17 जनवरी की रात 11:53 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ होकर 18 जनवरी की रात 1:09 बजे तक रहेगी। इस अवधि में किया गया स्नान, व्रत, ध्यान, जप और हवन विशेष पुण्य फल प्रदान करने वाला माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed