फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Maa Maha Kali rough look not visible on Daraganj road administration not allowed

प्रयागराज : दारागंज की सड़कों पर नहीं दिखेगा मां काली का रौद्र रूप, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Sun, 10 Oct 2021 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Maa Maha Kali rough look not visible on Daraganj road administration not allowed
Prayagraj News : महाकाली। डेमो - फोटो : सोशल मीडिया
पथरचट्टी के कर्णघोड़ा जुलूस के बाद अब दारागंज की सड़कों पर  मां काली के ऐतिहासिक रौद्र रूप प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली। कोविड-19 के प्रोटोकॉल केे अनुपालन में सामूहिकता वाले इस आयोजन के सड़क पर करने की अनुमति न मिलने की वजह से शनिवार की रात बड़ी कोठी  रिसर में मां काली के प्रदर्शन की परंपरा बचाई गई। 
विज्ञापन


विख्यात मां काली के प्राकट्य व रौद्र रूप प्रदर्शन की लीला शनिवार की रात 10 बजे बड़ी कोठी परिसर में आरंभ हुई। करीब 18 किमी तक शहर की सड़कों पर होने वाले मां काली के रौद्र रूप प्रदर्शन को सीमित दायरे में मंचित कर परंपरा बचाई गई। पहले जहां इस लीला को देखने और मां की भुजाली से चोट खाने की भक्तों में होड़ रहती थी, वहीं इस बार दर्शक दूर रहे। पहले जहां यह लीला दारागंज की सड़कों पर रात भर होती थी, वहीं इस बार बड़ी कोठी परिसर में ही काली का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


सबसे पहले काली पात्र रामजी पांडेय को साफा बांधा गया। इसके बाद काले वस्त्रों से शृंगार किया गया। गले में नरमुंड की माला। हाथों में खप्पर और भुजाली से सजाया गया। कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने नारियल बलि दी। काली संयोजक रंजन सिंह और राहुल यादव ने लोहबान की धूप और अंगियारी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मां काली के स्वरूप ने भगवान राम के चरण छूकर बड़ी कोठी परिसर में रौद्र रूप में नृत्य प्रदर्शन शुरू किया। पांच दिवसीय काली मां की सवारी का यह दूसरा दिन था। इस अवसर पर ध्रुव नारायण शुक्ला, राजेंद्र पालीवाल, अरविंद पांडेय, हीरालाल यादव, विजय सोनकर, विक्कू निषाद,पचू यादव, धर्मराज पांडेय, पवन यादव, राजा मिश्रा उपस्थित थे। 


पांच दिन तक दारागंज की बड़ी कोठी में होगा रौद्र रूप का प्रदर्शन
दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वावधान में काली पूजा पांच दिन तक चलेगी। मां काली का पैंतरा और हनुमान दल देखने के लिए पूरे पूर्वांचल से
लोग आते रहे हैं। कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि इस बार मां का प्रदर्शन भले ही सड़कों पर नहीं हो सका, लेकिन बड़ी कोठी परिसर में ही यह परंपरा तीन दिन तक निभाई जाएगी। सड़क पर अगर कहीं जगह मिलेगी तो वहां भी मां काली भक्तों को दर्शन दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed