फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Keshav's achievements by the excuse of workers' conference

प्रयागराजः कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने केशव ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

Mon, 15 Apr 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Keshav's achievements by the excuse of workers' conference
keshav - फोटो : प्रयागराज
भारतीय जनता पार्टी के शहर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार की शाम कटघर स्थित रोशनी गार्डन में हुआ। यहां सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र एवं राज्य सरकार की तमाम योजनाएं कार्यकर्ताओं को गिनाई। कहा कि इन योजनाओं का आम लोगों के बीच व्यापार प्रचार प्रसार किया जाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंत्री  नंदी ने कहा कि वर्ष 2014 से बड़ी जीत इस बार भाजपा के खाते में आ रही है। यहां मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने डा. रीता बहुगुणा जोशी को अपनी  बड़ी बहन बताया। उन्होंने यह भी कह  दिया कि जीतने के बाद डा. रीता जोशी का केंद्र में मंत्री बनना तय है। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता, आरके वर्मा, राघवेंद्र मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, अमर वैश्य मुन्ना भइया, अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, विजय बहादुर सिंह, लल्लन सिंह पटेल, पीयूष रंजन निषाद, सुबोध सिंह, बब्बूराम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केशव ने केशरी के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में केशरी देवी के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, नवरत्न कात्याल, रवि केसरवानी, देवेंद्र नाथ मिश्र, आनंद श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्र, रविंद्र मिश्र, संजय गुप्ता, विक्रमजीत भदौरिया, प्रमोद मोदी आदि मौजूद रहे। यहां बताया गया कि केशरी देवी का फूलपुर संसदीय क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में भी एक-एक चुनावी कार्यालय खोला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed