फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Kapil Mishra said - People of UP are getting cheated for 10 years

प्रयागराज : कपिल मिश्रा बोले- यूपी की जनता को 10 सालों से मिल रहा है धोखा

Fri, 24 Dec 2021 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 09:11 PM IST
सार

युवाओं को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के पुत्र कपिल मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही है, इसलिए मोबाइल, टैब देने का लालच देकर वोट हासिल करना चाहती है। युवाओं को इसके प्रति सचेत रहना चाहिए।

विज्ञापन
Prayagraj: Kapil Mishra said - People of UP are getting cheated for 10 years
Prayagraj News : पटेल संस्थान में बसपा की रैली को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मंडलीय महासम्मेलन में सतीश चंद्र मिश्र के बेटे कपिल मिश्र ने कहा कि  बसपा सरकार में युवाओं को साढ़े 23 लाख नौकरियां मिली थी। मौजूदा सरकार ने दो करोड़ योजगार देने का वादा किया था, लेकिन उसके उलट किया। सरकार ने पांच सालों में नौकरी छीनने का कार्य किया है। कोरोना काल में सैकड़ो किलोमीटर पैदल आने वाले बेरोजगों को प्रदेश सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला है। बेरोजगार जब अपने हक की नौकरी मांगने इस सरकार में जाते हैं, तो उनको लाठियां ही मिलती है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से बेहतर महिलाओं का दर्द कोई नहीं समझ सकता है। 

विज्ञापन


युवाओं को संबोधित करते हुए कपिल मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही है, इसलिए मोबाइल, टैब देने का लालच देकर वोट हासिल करना चाहती है। युवाओं को इसके प्रति सचेत रहना चाहिए। कहा कि सोशल मीडिया साइट्स पर आज हर युवा है। फिर चाहे वह वाट्सअप हो या इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और ट्विटर हो। भाजपा सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार फैला कर युवाओं गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए रखें अपनी बात
ऐसे में युवाओं को सर्तक रहना चाहिए। कपिल मिश्रा ने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए बसपा से जुडे़ और अपनी समस्याओं को रखे। जिससे वह युवाओं की समस्या राष्ट्रीय अध्यक्षत तक पहुंचा सके। भाजपा के विकास कार्यो पर बोलते हुए कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे बसपा सरकार में बना था। युवाओं के लिए बसपा सरकार में कई स्टेडियम का निर्माण हुआ। एशिया का पहला एफ एक रेसिंग ट्रक भी बसपा सरकार में ही बना था। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और उसका आर्डर भी बसपा सरकार में हुआ था।

अगर विकास के प्रति मौजूदा सरकार चिंतित होती तो जेवर एयरपोर्ट से अब तक हवाई जहाजों की उड़ान शुरू हो जाती।  महासम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री नकुल दूबे, पूर्व राज्य मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी प्रयागराज व मिर्जापुर अशोक गौतम, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद सलीम अंसारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम, नगर अध्यक्ष सईद अहमद, संयोजक फैजाबाद, प्रयागराज व मिर्जापुर मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू लाल भंवरा, राजू गौतम,भूपेंद्र तिवारी, मोहम्मद अकरम, हाफिज इरशाद, दयाशंकर कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

बीजेपी और सपा एक सिक्केके दो पहलु
राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और सपा मिले हुए है। इसकी बानगी भी पिछले दिनों दिखाई दी। जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फोटो वायर हुई थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत केसाथ भी मुलायम सिंह की फोटो वायर हुई थी।

कोआर्डिनेटर अशोक गौतम के लगे मुर्दाबाद के नारे
मंडलीय महासम्मेलन के दौरान उस समय हंगाम खड़ा हो गया, जब राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए। उस समय कुछ  लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री व मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज -मिर्जापुर अशोक गौतम मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। अचानक शुरू हुई नारेबाजी से कार्यक्रम को थोड़ी देर तक रोकना पड़ा। उसके बाद मामला शांत हो गया। बसपा के पदाधिकारियों ने बताया कि मांडा केडीएन जैसल को पिछले दिनों पार्टी से निकाला गया था। जिसकेकारण वह अपने समर्थकों के साथ पहुुंचे थे और विरोध दर्ज कराया।

प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
मंडलीय महासम्मेलन में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव ने मंडल के विधानसभावार प्रभारी प्रत्याशियों केनामों की घोषणा की। जिसमें नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, प्रतापपुर से घनश्याम पांडेय, शहर उत्तरी संजय गोस्वामी, फूलपुर से राम तोलन यादव, कोरांव से राजबली जैसल, रानीगंज प्रतापगढ़ से अजय यादव, आशुतोष त्रिपाठी प्रतापगढ़ सदर से, डा. नीतू कनौजिया मंझनपुर कौशांबी, अतुल द्विवेदी चायल कौशांबी, संतोष त्रिपाठी सिराथु, दशरथ लाल सरोज खागा फतेहपुर, फरिद अहमद हुसैनगंज फतेहपुर को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। शुक्रवार को घोषित प्रत्याशियों में  सर्वेश तिवारी उर्फ बाबा तिवारी को मेजा, फूलचंद्र मिश्रा को पट्अी, आदित्य पांडेय को जहानाबाद फतेहपुर शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed