फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction's IRCTC Food Plaza has been closed for three months.

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन का आईआरसीटीसी फूड प्लाजा तीन माह से बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Junction's IRCTC Food Plaza has been closed for three months.
प्रयागराज जंक्शन पर पिछले तीन महीनों से आईआरसीटीसी के दोनों प्रमुख फूड प्लाजा बंद पड़े हैं। इससे यात्रियों को गरमा-गरम खाना नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज से आने वाले मुसाफिरों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले इन फूड प्लाजा में उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और कॉन्टिनेंटल व्यंजन मिलते थे। ये प्लाजा जंक्शन के प्लेटफार्मों और कई ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति भी करते थे। इनके बंद होने से ब्रेड पकौड़े, डोसा, छोला-चावल जैसे लोकप्रिय व्यंजन गायब हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी परिवारों और बच्चों के साथ लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को हो रही है। वे स्टेशन पर उतरकर भरपेट भोजन की उम्मीद करते हैं। रेलवे प्रशासन ने अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया है। इससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में चल रहे दोनों फूड प्लाजा सरेंडर कर दिए गए हैं। अब फूड प्लाजा तभी शुरू हो सकेंगे जब प्रयागराज मंडल का वाणिज्य विभाग उचित स्थान उपलब्ध कराएगा। यह स्थिति यात्रियों के लिए अनिश्चितता पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पुनर्विकास कार्यों के कारण फूड प्लाजा बंद किया गया है। फूड प्लाजा के लिए जैसे ही कोई उचित स्थान मिलता है उसे खोले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ’ अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed